लालू यादव को पटना के पारस अस्पताल में कराया गया भर्ती, सीढ़ियों से गिरने से कंधे में फ्रैक्चर के बाद तबीयत बिगड़ी

By विनीत कुमार | Published: July 4, 2022 09:14 AM2022-07-04T09:14:03+5:302022-07-04T10:21:40+5:30

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालू को रविवार को सीढ़ियों से गिरने के बाद चोट लगी थी।

Bihar RJD leader Lalu Prasad Yadav admitted to Paras Hospital in Patna after health deteriorated | लालू यादव को पटना के पारस अस्पताल में कराया गया भर्ती, सीढ़ियों से गिरने से कंधे में फ्रैक्चर के बाद तबीयत बिगड़ी

लालू यादव को अस्पताल में कराया गया भर्ती (फाइल फोटो)

Highlightsलालू यादव को पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, कल लगी थी चोट।सामने आई जानकारी के अनुसार लालू के दाएं कंधे में फ्रैक्चर आया है, इसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ी है।

पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को सोमवार सुबह पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालू रविवार को घर में सीढ़ियों पर से गिर गए थे। इसके बाद उनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर हो गया था और उनकी पीठ में चोट लगी थी। स्वास्थ्य में आज सुबह गिरावट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पारस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आसिफ रहमान ने पत्रकारों को बताया, 'रात करीब साढ़े तीन बजे लालू प्रसाद यादव हमारे इमरजेंसी वॉर्ड में पहुंचे। हाल ही में उनके कंधे में चोट की वजह से उनकी हालत अस्थिर थी। डॉक्टर आईसीयू में उन्हें देख रहे हैं, उनकी हालत अभी स्थिर है।'

लालू के परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि राजद सुप्रीमो इन दिनों अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर रह रहे हैं।

लालू घर की सीढ़ियों पर से गिर गए थे। लालू को चोट लगने के बाद कई स्वास्थ्य जटिलताओं से गुजर रहे पूर्व मुख्यमंत्री को रविवार को भी एक अस्पताल ले जाया गया था। लालू के करीबी सहयोगी के अनुसार, ‘जांच में उनके कंधे में फ्रैक्चर दिखा। प्रभावित क्षेत्र के चारों ओर एक क्रेप पट्टी लगा दी गई है और डॉक्टर ने दवाएं लिखकर उन्हें घर लौटने की अनुमति दे दी थी।'

लालू को उस समय कंधे और पीठ में दर्द के अलावा उन्हें कोई समस्या नहीं थी। बताते चलें कि रांची में सीबीआई की एक विशेष अदालत द्वारा पिछले कुछ वर्षों में चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी करार दिए गए राजद सुप्रीमो को कुछ महीने पहले जमानत पर रिहा किया गया था।

Web Title: Bihar RJD leader Lalu Prasad Yadav admitted to Paras Hospital in Patna after health deteriorated

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे