Bihar Politics: डीके टैक्स पर जवाब, ‘मामा-साला टैक्स’ से दिया?, मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार, जानें कहानी

By एस पी सिन्हा | Published: January 11, 2025 03:50 PM2025-01-11T15:50:15+5:302025-01-11T15:51:04+5:30

Bihar Politics: बिना किसी अधिकारी का नाम लिए कहा कि रिटायर्ड अधिकारी द्वारा बिहार में डीके टैक्स चल रहा है।

Bihar Politics dk tax vs mama sala tax Minister Ashok Chaudhary hit back Tejashwi Yadav know story cm nitish kumar lalu yadav rabri devi | Bihar Politics: डीके टैक्स पर जवाब, ‘मामा-साला टैक्स’ से दिया?, मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार, जानें कहानी

file photo

Highlightsबिहार के अधिकारियों पर अलूल-जलूल बातें कर रहे हैं।तेजस्वी यादव ने एक दिन पहले कहा था कि नीतीश कुमार थक चुके हैं। बिहार में सरकार को रिटायर्ड अधिकारी चला रहे हैं।

Bihar Politics: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डीके टैक्स का जिक्र करके बिहार में एक सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। जदयू भी अब मैदान में खुलकर उतर गई है और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। शनिवार को मंत्री अशोक चौधरी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चरवाहा विद्यालय वाले हैं, जिनके राज में मामा टैक्स और साला टैक्स चलता था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ अनुभवी अधिकारियों का दल काम करता है। इससे बिहार विकास में अग्रसर है। अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चल रही प्रगति यात्रा में भी जो घोषणाएं हुई, उसे कैबिनेट बैठक में त्वरित मंजूरी दी गई। इन्हीं कारणों से तेजस्वी यादव परेशान हैं। वे बिहार के अधिकारियों पर अलूल-जलूल बातें कर रहे हैं।

दरअसल, तेजस्वी यादव ने एक दिन पहले कहा था कि नीतीश कुमार थक चुके हैं। बिहार में सरकार को रिटायर्ड अधिकारी चला रहे हैं। बिहार में डीके टैक्स वसूला जा रहा है। उन्होंने बिना किसी अधिकारी का नाम लिए कहा कि रिटायर्ड अधिकारी द्वारा बिहार में डीके टैक्स चल रहा है।

अशोक चौधरी ने तेजस्वी के इन आरोपों पर लालू-राबड़ी शासन काल की याद दिलाते हुए कहा कि तब बिहार में अलग अलग टैक्स लगते थे। रंगदारी टैक्स, अपहरण जैसे अपराध के साथ ही मामा टैक्स और साला टैक्स भी लगता था। अशोक चौधरी का संकेत लालू यादव के साले सुभाष यादव और साधु यादव पर था, जिनके खिलाफ उस दौर में कई कथित आरोप लगे थे। साथ ही मामला भी दर्ज हुआ।

वहीं, जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के ऊपर ताबड़तोड़ हमले किए। उन्होंने वीडियो जारी करके हुए कहा कि नीतीश कुमार का काम बोलता है। तेजस्वी यादव आप टैक्स पर ज्ञान दे रहे हैं। लगता है आपका राजनीतिक दिमाग खराब हो गया है। सच तो यह है कि आपकी आवाज से आतंक राज का राजनीतिक बदबू आ रही है।

Web Title: Bihar Politics dk tax vs mama sala tax Minister Ashok Chaudhary hit back Tejashwi Yadav know story cm nitish kumar lalu yadav rabri devi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे