Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस में निकली बंपर वैकेंसी, कल से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बारे में सबकुछ

By विनीत कुमार | Published: November 12, 2020 07:59 AM2020-11-12T07:59:42+5:302020-11-12T08:03:52+5:30

Bihar Police Sipahi Bharti: बिहार पुलिस में सिपाही पद के लिए 8415 पदों पर भर्ती निकाली गई है। सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदार 13 नवंबर से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

bihar police sipahi bharti 2020 bihar police constable recruitment 8415 posts notification and details | Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस में निकली बंपर वैकेंसी, कल से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बारे में सबकुछ

बिहार पुलिस में निकली बंपर वैकेंसी (फाइल फोटो)

Highlightsबिहार पुलिस में 8415 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच ऑनलाइन करें आवेदन केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर भरा जा सकता है फॉर्म

बिहार पुलिस में बड़ी संख्या में बहाली निकाली गई है। इसके तहत 8415 पदों पर भर्ती निकाली गई है। सिपाही के इन पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने आवेदन आमंत्रित किया है। पर्षद की ओर से  दिए गए विज्ञापन में कहा गया है कि बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इंडिया रिजर्व वाहिनी, बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है।

Bihar Police Sipahi Bharti: फॉर्म 13 नवंबर से भरे जा सकेंगे

सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदार 13 नवंबर से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 14 दिसंबर, 2020 रखी गई है। कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर कर सकते हैं।

सामान्य वर्ग के लिए 3489 पद हैं। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 842, अनुसूचित जाति के लिए 1307, और अनुसूचित जनजाति के लिए 82 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके अलावा अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 1470, पिछड़ा वर्ग के लिए 980 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 245 पद आरक्षित हैं। 

चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की बाद में शारीरिक परीक्षा भी ली जाएगी। इसके बाद ही फाइनल नियुक्ति तय की जाएगी। इन भर्तियों के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। बहाली के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना जरूरी है।

सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के पुरूषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल हो सकती है। वहीं, अन्य वर्गों के लिए उम्र में छूट दी गई है। अभ्यर्थी की उम्र की गणना मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा के प्रमाण-पत्र में अंकित जन्म तिथि के आधार पर की जायेगी। अधिक जानकारी आप इस लिंक पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

Web Title: bihar police sipahi bharti 2020 bihar police constable recruitment 8415 posts notification and details

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे