मां ने दो साल और तीन माह के अपने दो बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद भी कूद गई, तीनों की मौत

By एस पी सिन्हा | Published: November 22, 2021 09:52 AM2021-11-22T09:52:26+5:302021-11-22T09:52:43+5:30

बिहार के पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के असपुरा गांव का ये मामला है। एक महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों को कुएं में फेंका और फिर खुद भी कूद गई। पुलिस ने तीनों के शव को निकाला।

Bihar patna women jumped into well after throwing her two children | मां ने दो साल और तीन माह के अपने दो बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद भी कूद गई, तीनों की मौत

महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की (फोटो- वीडियो ग्रैब)

Highlightsबिहार में पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के असपुरा गांव की घटना, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा घटनाक्रमदो मासूम बच्चों को कुएं में फेंक एक मां ने अपनी भी जान दे दी, पारिवारिक कलह की बात आ रही है सामने।महिला के परिवार ने दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है, पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच।

पटना: बिहार में पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के असपुरा गांव से दिल को दहला देने वाली तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। दरअसल पहले दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंक एक मां ने अपनी भी जान दे दी। इस पूरी घटना की तस्वीर धर्मकांटा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार करीब दो बजे दोपहर की है। वहीं मृतका की पहचान भी सामने आई है। उसकी उम्र 28 साल थी। वायरल हो रहे वीडियो में यह दिख रहा है कि पहले महिला ने गोद में लिए बच्चे को कुएं में डाला फिर अपने दूसरे बच्चे को, जिसके बाद वह खुद भी कुएं में कूदती नजर आ रही है। 

घटना के दो घंटे बाद मिली जानकारी

घटना के करीब दो घंटे बाद धर्मकांटा में काम करने वाले लोगों की नजर सीसीटीवी में कैद इस फुटेज पर पडी। इसे देख लोगों के रोंगटे खडे हो गये। फुटेज के आधा पर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका और बच्चों के शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस घटना के बाद तहकीकात में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों बच्चे महिला के ही थे। वारदात के दौरान घटनास्थल पर भी कोई नहीं था। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी है.

तीन माह और दो साल उम्र थी बच्चों की

महिला की पहचान रानीतालाब थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मठिया गांव के रहने वाले लाला यादव की बेटी निशा देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के हरेरामपुर गांव के दिनेश यादव के बेटे नीरज कुमार के साथ हुई थी। रविवार को ही वह अपने मायके से बिक्रम आई थी।  

वहीं, दोनों बच्चों में आयुष कुमार की उम्र दो साल जबकि अंकित की उम्र केवल तीन माह थी। बताया जा रहा है कि कुछ समय से महिला का अपने पति से अनबन चल रहा थी। महिला के घर वालों ने ससुराल पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

Web Title: Bihar patna women jumped into well after throwing her two children

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे