बिहार में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी को झटका, करीब 200 कार्यकर्ताओं ने थामा आरजेडी का दामन

By एस पी सिन्हा | Published: April 3, 2021 06:32 PM2021-04-03T18:32:06+5:302021-04-03T22:01:53+5:30

पप्‍पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया।

Bihar news Pappu Yadav's Jan Adhikar Party 200 people joined RJD | बिहार में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी को झटका, करीब 200 कार्यकर्ताओं ने थामा आरजेडी का दामन

पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कई कार्यकर्ता आरजेडी में शामिल हुए (फाइल फोटो)

Highlightsजन अधिकार पार्टी के 200 कार्यकर्ता राजद में शामिल हुए, जगदानंद सिंह ने दिलाई सदस्यताजाप के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार सिंह उर्फ भोला भी आरडेजी में शामिलयुवा जाप के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पांडेय ने भी थामा है आरजेडी का दामन

पटना: बिहार की राजनीति में प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद अब तीसरे फ्रंट के दलों को निशाना बना रही है. विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं को लगातार राजद में शामिल कराया जा रहा है. 

इसी कड़ी में अब राजद ने पप्‍पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी (जाप) को अपना निशाना बनाया है. जाप के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार सिंह उर्फ भोला एवं युवा जाप के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पांडेय समेत करीब 200 कार्यकर्ताओं ने राजद का दामन थाम लिया है. 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इन सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई है. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा जो लोग सोचते हैं कि राजद कमजोर है. उनका संगठन कमजोर है तो, वह यह जान लें कि यह उनकी गलती है. राजद पहले भी मजबूत था और आज भी मजबूत है. 

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से राजद लगातार अपनी रणनीति को आक्रामक बनाए हुए है. तेजस्‍वी यादव सहित दूसरे राजद नेता भी सरकार और भाजपा-जदयू पर लगातार हमला बोल रहे हैं. 

इसके साथ बिहार की राजनीति में तीसरे फ्रंट की तरह काम कर रहे दलों के छोटे-बडे नेताओं को तोडकर अपने दल में शामिल करने का सिलसिला भी जारी है. 

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा के जदयू में शामिल होने से पहले उनकी पार्टी रालोसपा के नेता भी बडी संख्या में एक साथ राजद में शामिल हुए थे. वहीं अब राजद ने पप्‍पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी को अपना निशाना बनाया है. 

Web Title: Bihar news Pappu Yadav's Jan Adhikar Party 200 people joined RJD

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे