बिहार में मध्यावधि चुनाव जल्द, चिराग ने चाचा पशुपति पर हमला बोला, कहा-पीठ में खंजर भोंका

By एस पी सिन्हा | Published: September 24, 2022 05:48 PM2022-09-24T17:48:54+5:302022-09-24T17:50:05+5:30

राजद और जदयू के नेताओं में लगातार तीखी बयानबाजी हो रही है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार अधिक दिनों तक नहीं चल पाएगी।

Bihar mid-term elections soon Chirag Paswan attack his uncle Pashupati Kumar Paras fiercely said on BJP | बिहार में मध्यावधि चुनाव जल्द, चिराग ने चाचा पशुपति पर हमला बोला, कहा-पीठ में खंजर भोंका

चिराग पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान जी के सपने वाला बिहार बनाने की दिशा में मैं काम कर रहा हूं।

Highlightsलोकसभा के चुनाव के वक्त गठबंधन होगा। अभी किसी दल के साथ मेरी पार्टी का गठबंधन नहीं है। चिराग पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान जी के सपने वाला बिहार बनाने की दिशा में मैं काम कर रहा हूं।

पटनाः बिहार में नालंदा जिले के राजगीर में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने अपने चाचा (पशुपति कुमार पारस) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चाचा ने मेरी पीठ में खंजर भोंका है, अब कभी भी उनके साथ या उनके साथ वाले गठबंधन का हिस्सा नहीं बनूंगा।

इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर बिहार में शीघ्र ही मध्यावधि चुनाव होने का दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार अधिक दिनों तक नहीं चल पाएगी। चिराग ने कहा कि हाल के दिनों में जिस तरह से राजद और जदयू के नेताओं में लगातार तीखी बयानबाजी हो रही है। इससे साफ है कि दोनों के दिल नहीं मिल रहे हैं।

जमीनी स्तर पर दोनों पार्टी में काफी विरोधाभास है। उन्होंने कहा कि अभी किसी दल के साथ मेरी पार्टी का गठबंधन नहीं है। लोकसभा के चुनाव के वक्त गठबंधन होगा। वर्तमान में हम अकेले चल रहे हैं और जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे मंत्री बनना होता तो 2020 में नीतीश कुमार की गलत नीतियों के साथ समझौता कर लिया होता तो आज मैं भी केंद्र में मंत्री होता।

हमारे दल के दो तीन मंत्री बिहार सरकार में होते। लेकिन, मैं अपने नेता रामविलास पासवान जी से कभी नजरें नहीं मिला पाता अगर नीतीश कुमार की गलत नीतियों के साथ समझौता कर लिया होता। चिराग पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान जी के सपने वाला बिहार बनाने की दिशा में मैं काम कर रहा हूं।

जनता का आशीर्वाद मिलता रहा तो बहुत जल्द उनके सपने वाला बिहार बनाऊंगा और बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट को पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि बिहार में मौत का तांडव अपराधियों द्वारा रचा जा रहा है। बेगूसराय शूटआउट जैसी घटना कभी हमलोगों ने नहीं सुनी थी।

बेखौफ अपराधियों का इतना मनोबल नहीं देखा था। चिराग ने सवाल पूछा, ये जंगल राज शब्द किसने दिया? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी शब्द की बदौलत सत्ता पर काबिज हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस जंगलराज को कोसते थे आज उन्हीं के साथ डबल जंगल राज ले आए।

Web Title: Bihar mid-term elections soon Chirag Paswan attack his uncle Pashupati Kumar Paras fiercely said on BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे