लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026ः जून में 9 सीट खाली, राजद को लगेगा झटका, केवल 1 सीट मिलने की संभावना?, उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश बनेंगे विधायक?

By एस पी सिन्हा | Updated: December 9, 2025 15:19 IST

Bihar Legislative Council Elections 2026: मंत्री बनाये गये उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश मंगल को पांडेय की जगह पर विधान परिषद भेजा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Legislative Council Elections 2026: शेष 7 सदस्यों में जदयू के 3, राजद के 2, भाजपा के 1 और कांग्रेस के 1 सदस्य है।Bihar Legislative Council Elections 2026: सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और जदयू विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा भी शामिल हैं।Bihar Legislative Council Elections 2026: कार्यकाल 5 साल का होगा। इस तरह ब्राह्मण की जगह कोइरी को मिलेगी।

पटनाः बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए के लिए अगले साल जून महीने के आखिरी सप्ताह में चुनाव होना है। दरअसल, 28 जून, 2026 को बिहार विधान परिषद के विधान सभा कोटे की 9 सीटें खाली हो रही हैं। मतलब 9 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। जिन 9 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और जदयू विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा भी शामिल हैं, जो बीते विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गये हैं। शेष 7 सदस्यों में जदयू के 3, राजद के 2, भाजपा के 1 और कांग्रेस के 1 सदस्य है।

भाजपा विधान पार्षद मंगल पांडेय भी विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। परिषद में उनका कार्यकाल 2030 तक था। माना जा रहा है कि भाजपा चुनावी समझौते के अनुसार, एक सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो को देगी। इसी समझौते के तहत मंत्री बनाये गये उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश मंगल को पांडेय की जगह पर विधान परिषद भेजा जा सकता है।

उनका कार्यकाल 5 साल का होगा। इस तरह ब्राह्मण की जगह कोइरी को मिलेगी। अगले साल 28 जून, 2026 को रिटायर हो रहे सदस्यों में जदयू के गुलाम गौस, भीष्म सहनी और कुमुद वर्मा हैं। जबकि राजद के मो. फारूक शेख और सुनील कुमार सिंह का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है। भाजपा के संजय मयूख और कांग्रेस के समीर कुमार सिंह का भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

श्री भगवान सिंह कुशवाहा और सम्राट चौधरी समेत सभी 9 सदस्य विधान सभा कोटे से निर्वाचित हुए थे। मंगल पांडेय भी विधानसभा कोटे के थे। एक और विधान परिषद सदस्य राधाचरण साह भी जदयू से विधायक बन गये हैं। वे स्थानीय निकाय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से चुने गये थे और उनका कार्यकाल 2028 तक था।

मंगल पांडेय और राधाचरण साह के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव सुनिश्चित है क्योंकि इनका कार्यकाल अभी काफी बचा हुआ ह। लेकिन श्री भगवान सिंह कुशवाहा और सम्राट चौधरी का कार्यकाल लगभग सात माह बचा हुआ है। संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार, किसी रिक्त हुई सीट की अवधि 6 माह तक बची हुई हो तो उस सीट के लिए उपचुनाव नहीं कराया जाएगा।

लेकिन इन दो सीटों की अवधि सात महीने बची हुई है। ऐसे में इस सीट पर निर्वाचित व्यक्ति का कार्यकाल लगभग 6 महीने का ही होगा। संभव हुआ तो पार्टी उनको नये कार्यकाल में भी उम्मीदवार बना सकती है। यदि उन्हें अवधि विस्तार नहीं मिलता है, तब भी पूर्व सदस्य का ठप्पा लग जाने के बाद वे पेंशन, मेडिकल सुविधा और कूपन के आजीवन हकदार हो जाएंगे।

वहीं, बिहार विधान सभा में सदस्यों की संख्या के हिसाब से इस बार राजद मात्र एक सदस्य को ही विधान परिषद में भेज सकता है। जबकि भाजपा और जदयू 4-4 सदस्य भेज सकते हैं। यदि लोजपा(रा) भी अपना दावा पेश करती है तो एनडीए उसके दावे को नकार नहीं सकता है।

उसके लिए भाजपा या जदयू को अपनी एक सीट पर दावा छोड़ना पड़ सकता है। एक साथ 9 सीटों के चुनाव में एक सीट के लिए 24 विधायकों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में हार का जोरदार झटका राजद को विधान परिषद में लग सकता है।

टॅग्स :Bihar Legislative AssemblyUpendra Kushwahaपटनातेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबिहार हेल्थ विभागः टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, ठेले पर स्वास्थ्य सिस्टम, बिहार में आम बात?, आखिर क्यों स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक थपथपा रहे हैं पीठ?

भारतबिहार विधानसभा चुनावः 243 में से 202 सीट पर जीत, सभी 30 NDA सांसदों से मिलेंगे पीएम मोदी, राजनीतिक दिशा, विकास रणनीति और केंद्र-राज्य समन्वय पर चर्चा

भारतभाजपा के वरिष्ठ शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव पर बोला तीखा हमला, कहा- नेता विपक्ष के नेता के लायक भी नहीं

भारतबिहार की राजधानी पटना से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर मोकामा में होगा श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर का निर्माण, राज्य सरकार ने उपलब्ध कराई जमीन

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारत अधिक खबरें

भारत'वंदे मातरम' के पहले दो छंदों के इस्तेमाल का फैसला सिर्फ नेहरू का नहीं था, खरगे

भारतवंदे मातरम् के दो टुकड़े न करते तो देश का विभाजन नहीं हुआ होता, गृह मंत्री अमित शाह

भारतMDC 2025 results: कुल 25 सीट, एमएनएफ के खाते में 8, कांग्रेस 7, भाजपा-निर्दलीय 2-2 और सत्तारूढ़ जेडपीएम के पास 6 सीट, लाई स्वायत्त जिला परिषद चुनाव त्रिशंकु

भारतमुंबई और ठाणे में गठबंधन, सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का फैसला

भारतMadhya Pradesh: राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का भाई गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, कांग्रेस ने सरकार को घेरा