शादी में चिकन के साथ नहीं मिली लिट्टी तो चला दी गोलियां, एक की मौत, 3 जख्मी

By एस पी सिन्हा | Published: May 9, 2021 09:16 PM2021-05-09T21:16:13+5:302021-05-09T21:16:13+5:30

बिहार के गोपालगंज जिले में शादी में चिकन के साथ लिट्टी नहीं मिलने पर बवाल हो गया। बारातियों ने गोली चला दी, जिसमें एक की मौत हो गई।

bihar latest news Litti was not found with the chicken in marriage then fired | शादी में चिकन के साथ नहीं मिली लिट्टी तो चला दी गोलियां, एक की मौत, 3 जख्मी

(फाइल फोटो)

Highlightsचिकन के साथ लिट्टी नहीं परोसे जाने पर गोलियां चल गईं। जिसमें एक शख्स की जान चली गई। तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बिहार में लॉकडाउन के बीच गोपालगंज जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां उचकागांव थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में खाने में चिकन के साथ लिट्टी नहीं मिलने पर बारातियों ने गोली चला दी। इस गोलीबारी में एक लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। 

मृतक का नाम राजेंद्र सिंह है, जबकि गोलीबारी में जख्मी राहुल कुमार सिंह, रिशु कुमार सिंह और रोहित कुमार सिंह को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरकटिया गांव में देर रात बारात आई थी।

वहीं बारातियों के खाने के दौरान चिकन के साथ लिट्टी नहीं दिया गया, जिसके बाद बाराती और घरवालों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बीच आपसी विवाद इतना बढ गया कि बारात पक्ष से गोली चला दी गई। इस गोलीबारी में चार लोगों को लगी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन का इलाज पास के अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 

वहीं फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की टीम लगाई गई है। इस संबध में उचकागांव थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मामले की छानबीन करने में जुट गई है। गोली मारने वाले लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बारात में चिकन के साथ लिट्टी नहीं देने को लेकर हुई गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था। 

घटना के बाद से गांव में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। यहां बता दें कि लॉकडाउन के तहत बिहार में शादियों में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का निर्देश जारी किया जा चुका है। निर्देश में कहा है कि विवाह में 50 आदमी से ज्यादा के अनुमति नहीं होगी और विवाह की तिथि से 3 दिन पहले थाने को सूचित करना पडेगा। डीजे और जुलूस की इजाजत नहीं रहेगी।

Web Title: bihar latest news Litti was not found with the chicken in marriage then fired

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे