खगड़िया में स्कूल की दीवार गिरने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत, अभी तक 8 शवों को निकला गया, राहत तेज

By एस पी सिन्हा | Published: March 8, 2021 07:26 PM2021-03-08T19:26:44+5:302021-03-08T19:27:38+5:30

बिहार के खगड़िया जिले के महेशखुंट थाना इलाके के चंडी टोला स्थित बन्नी में सरकारी मध्य विद्यालय में बड़ा हादसा हो गया है।

bihar khagaria accident 10 people died after school wall collapses 8 bodies removed so far relief intensified | खगड़िया में स्कूल की दीवार गिरने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत, अभी तक 8 शवों को निकला गया, राहत तेज

इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। (file photo)

Highlightsबच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।दो जेसीबी मशीनों से मलबा हटाया जा रहा है।जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही है।

पटनाः बिहार के खगड़िया जिले के महेशखुंट थाना इलाके के चंडी टोला स्थित बन्नी में सरकारी मध्य विद्यालय की दीवार गिरने से 10 से ज्यादा मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

इसमें से अबतक 8 शवों को निकाला जा चुका है। शेष शवों को निकालने की कोशिश की जा रही है। मलबे के नीचे कुछ और लोगों के फंसे की आशंका जताई जा रही है। जेसीबी से दीवार का मलबा हटाने का काम जारी है. इस घटना के बाद गांव सहित पूरे क्षेत्र में हड़कंप मंच गया है। मौके पर पुलिस बल स्थानीय लोगों की मदद ले रही है।

बताया जा रहा है कि दीवार से सटे नाला का निर्माण किया जा रहा था। नाले के निर्माण को लेकर ही जेसीबी से खुदाई की जा रही थी, इसी दौरान स्‍कूल की 50 फीट दीवार गिर गई। सभी मृतक मजदूर है. घटना की सूचना पर महेशखूंट थाना की पुलिस कैंप कर रही है। वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। वहीं, इस घटना के विरोध में सड़क जाम किया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

स्थानीय लोगों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में सभी मजदूर बताए जा रहे हैं, जो नाले के निर्माण में लगे हुए थे। अभी और कई लोगों के नीचे दबने की बात सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि एक बड़ी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। इस समय मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास चल रहा है।

खगडिया के जिलाधिकारी शत्रुंजय मिश्रा ने बताया कि नाले के खुदाई के क्रम में वह दीवार गिरी है। वह खुद स्पॉट पर पहुंच गये हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। दीवार जिस वक्त गिरी, तब कुछ लोग उसके बगल में बैठे थे, वे इसकी चपेट में आ गए हैं। घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है।

Web Title: bihar khagaria accident 10 people died after school wall collapses 8 bodies removed so far relief intensified

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे