बिहारः जीतन राम मांझी अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का बना रहे हैं मन

By एस पी सिन्हा | Published: August 9, 2019 07:42 PM2019-08-09T19:42:25+5:302019-08-09T19:42:25+5:30

जीतन राम मांझी ने शुक्रवार (09 अगस्त) पटना में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इसी क्रम में मीडिया से बात करते हुए मांझी ने कहा कि संभव हुआ तो 2020 का विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी अकेले ही लड़ेगी. 

Bihar: Jitan Ram Manjhi may fight contest assembly elections alone | बिहारः जीतन राम मांझी अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का बना रहे हैं मन

File Photo

Highlightsबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी को अब महागठबंधन में खुद को ठगे जाने का अहसास होने लगा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि हर बार हमें ठगा जाता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि जरूरत पड़ी तो हमारी पार्टी अकेली ही चुनाव लड़ेगी. 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी को अब महागठबंधन में खुद को ठगे जाने का अहसास होने लगा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि हर बार हमें ठगा जाता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि जरूरत पड़ी तो हमारी पार्टी अकेली ही चुनाव लड़ेगी. 

जीतन राम मांझी ने शुक्रवार (09 अगस्त) पटना में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इसी क्रम में मीडिया से बात करते हुए मांझी ने कहा कि संभव हुआ तो 2020 का विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी अकेले ही लड़ेगी. 

मांझी का मानना है कि पहले एनडीए इसके बाद बिहार के महागठबंधन ने उन्हें ठगा है. मांझी ने कहा कि कहने को उन्हें लोकसभा के चुनाव में तीन सीटें दी गईं. लेकिन सही मायने में तीन में से सिर्फ एक सीट पर ही उनका प्रत्याशी था, बाकी दो सीटों पर एक में कांग्रेस और एक में राजद के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया गया. 

उन्होंने कहा कि इस नीति की वजह से उनकी पार्टी के अंदर सदस्यों में काफी आक्रोश है. अधिकांश सदस्यों का मानना है कि पार्टी को स्वतंत्र पहचान के लिए अकेले ही चुनाव लड़ना चाहिए.

Web Title: Bihar: Jitan Ram Manjhi may fight contest assembly elections alone

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे