बिहारः महागठबंधन के साथ सरकार, जदयू के अंदर घमासान, चार विधायकों ने तस्वीर पोस्ट कर सीएम नीतीश के खिलाफ खोला मोर्चा, लेशी सिंह को हटाने की मांग

By एस पी सिन्हा | Published: August 17, 2022 10:03 PM2022-08-17T22:03:58+5:302022-08-17T22:05:06+5:30

बिहारः रुपौली से जदयू से विधायक व पूर्व मंत्री बीमा भारती ने मंत्री लेशी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाई हैं। मंत्री लेशी सिंह हत्या करवाती और अपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहती है।

Bihar Government Grand Alliance JDU four MLAs open against CM Nitish kumar posting picture demand removal Leshi Singh bima bharti | बिहारः महागठबंधन के साथ सरकार, जदयू के अंदर घमासान, चार विधायकों ने तस्वीर पोस्ट कर सीएम नीतीश के खिलाफ खोला मोर्चा, लेशी सिंह को हटाने की मांग

अगर लेशी सिंह मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो वह विधायकी से इस्तीफा कर देंगी। (file photo-nitish kumar)

Highlightsनीतीश सरकार से पूछा कि गलत लोगों को मंत्री क्यों बनाया गया?जिला परिषद के पति की हत्या का आरोप बीमा भारती ने लेशी सिंह पर लगाया है। नीतीश कुमार के कई विधायकों ने खुले तौर पर असंतोष का इजहार किया है।

पटनाः बिहार में एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद से जदयू के अंदर घमासान मचा हुआ है। राजद से गठबंधन के बाद सरकार बनते ही जदयू विधायकों में भारी असंतोष पनपा है। नीतीश कुमार के कई विधायकों ने खुले तौर पर असंतोष का इजहार किया है।

 

साथ ही नेतृत्व को आइना भी दिखाया है। मंगलवार को एक साथ चार विधायकों ने तस्वीर पोस्ट कर नेतृत्व को टेंशन में डाल दिया। आज बुधवार को जदयू की महिला विधायक ने पार्टी नेतृत्व को साफ-साफ कह दिया कि अगर लेशी सिंह मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो वह विधायकी से इस्तीफा कर देंगी। बीमा भारती ने हत्या के आरोपी को सरकार में मंत्री बनाए जाने की बात कही।

मेरी बेटी के खिलाफ लेसी सिंह ने चुनाव प्रचार किया। जिला परिषद को फोन करके चुनाव को प्रभावित किया। रुपौली से जदयू से विधायक व पूर्व मंत्री बीमा भारती ने मंत्री लेशी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाई हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री लेशी सिंह हत्या करवाती और अपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहती है। वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी शामिल रहती है। उन पर कई गंभीर केस है।

इसके बाद भी नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि अगर राजपूत जाति से ही बनाना था तो किसी स्वच्छ छवि वाले को मंत्री बनाते। विधायक बीमा भारती ने मंत्री लेशी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार से सवाल किया है। उन्होंने सरकार से पूछा कि गलत लोगों को मंत्री क्यों बनाया गया? जिला परिषद के पति की हत्या का आरोप बीमा भारती ने लेशी सिंह पर लगाया है। 

बीमा भारती ने कहा कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मेरे पास है। बहुत बर्दाश्त कर लिए अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम नीतीश कुमार से अपील करते हैं कि लेशी सिंह को मंत्री पद से हटाया जाए नहीं तो हम इस्तीफा दे देंगे। बीमा भारती ने कहा कि लेसी सिंह हमेशा मुझे नीचा दिखाने का काम करती है। किसी और महिला को मंत्री बना दें, लेकिन लेसी सिंह को मंत्री पद से हटाया जाए।

बीमा भारती ने सरकार से पूछा की लेशी सिंह में ऐसा क्या दिखता है जो हमेशा उन्हें मंत्री बनाया जाता है? मेरी पार्टी में कोई सुनने वाला नहीं है। बीमा भारती ने कहा कि लेशी सिंह निर्दलीय चुनाव लड़कर देख ले वो हार जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो फैसला लिया है वो गलत है यदि लेशी सिंह को मंत्रीमंडल से नहीं हटाया गया तो सिंह के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

उन्होंने कहा कि सिंह के हटाने से बिहार में कोई पहाड़ नहीं गिर जाएगा जदयू को कोई नुकसान नहीं होगा। जब से जदयू में हम आए हैं, तब से सिंह मेरे पीछे पड़ गई है। हमलोग अतिपिछड़ा से आते हैं हमलोगों की सुनने वाला कोई नहीं है। वे ऊंची जाति से आती हैं, इसलिए उनकी पहुंच हमसे ज्यादा है। 

उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर शपथग्रहण समारोह में जदयू के कई विधायक शामिल नहीं हुए। एक तरफ राजद कोटे के मंत्री पर गंभीर आरोप लग रहे है तो दूसरी ओर जदयू के अंदर भी विधायकों में नाराजगी देखी जा रही है।

मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किये जाने से नाराज चार विधायकों पंकज मिश्रा, सुदर्शन, संजीव कुमार और राज कुमार सिंह ने बैठक की थी और तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद यह खबर तेजी से फैल गयी कि नीतीश कैबिनेट में जदयू कोटे से पुराने चेहरे को फिर से मंत्री बनाये जाने को लेकर विधायकों में भारी असंतोष है।

Web Title: Bihar Government Grand Alliance JDU four MLAs open against CM Nitish kumar posting picture demand removal Leshi Singh bima bharti

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे