Bihar Exit Poll: आरजेडी ने तेजस्वी यादव को बताया 'अभिमन्यु', लिखा- अकेले 'चक्रव्यूह' भेद कर...
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 7, 2020 08:53 PM2020-11-07T20:53:06+5:302020-11-07T21:01:08+5:30
बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव हुआ है, जिसके नतीजे 10 नवंबर को आने वाले हैं...
Bihar Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार (7 नवंबर) को संपन्न हो चुका है। इसके कुछ देर बाद ही एग्जिट पोल के अनुमान भी आने शुरू हो गए, जिसमें तेजस्वी यादव मजबूत स्थिति में दिख सकते हैं।
राष्ट्रीय जनता दल ने एग्जिट पोल के कुछ देर बाद एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को 'अभिमन्यु' बताया है। पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल में लिखा गया, "बिहार की जनता के प्रगतिशील विवेक पर शत प्रतिशत विश्वास है! 'अभिमन्यु' इस बार अकेले चक्रव्यूह भेद कर बिहार की जनता को विजयी बना चुके हैं, सभी बिहारवासियों की ऐसी ही आस्था है!"
बिहार की जनता के प्रगतिशील विवेक पर शत प्रतिशत विश्वास है!
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 7, 2020
'अभिमन्यु' इस बार अकेले चक्रव्यूह भेद कर बिहार की जनता को विजयी बना चुके हैं, सभी बिहारवासियों की ऐसी ही आस्था है!#TejashwiYadavpic.twitter.com/wYtgqWpaCn
अंतिम चरण में 78 सीटें
बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीटों के लिए शनिवार सुबह मतदान प्रारंभ हुआ, जहां 2.35 करोड़ मतदाता, 1,204 उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला करने की प्रक्रिया में भाग लिया।
बिहार चुनाव को तेजस्वी यादव ने बताया जनता बनाम नीतीश सरकार
राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव को जनता बनाम नीतीश सरकार बताया है। तेजस्वी के मुताबिक बिहार की जनता कमाई, दवाई, पढ़ाई, सिंचाई, सुनवाई और कारवाई का इतंजाम करने वाली गरीब हितैषी सरकार चाहती है।
गोपालगंज और सुगौली में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था, ‘‘यह महज चुनाव नहीं, बल्कि बेरोजगारी हटाओ आंदोलन भी है। बिहार को विकसित प्रदेश बनाने एवं बेरोज़गारी, महँगाई और गरीबी हटाने की इस मुहिम में आपका सहयोग अपेक्षित है।’’