Bihar Election: भैंस पर बैठकर चुनाव प्रचार करने निकले इस पार्टी के उम्मीदवार, पशु क्रूरता नियम का केस दर्ज

By अनुराग आनंद | Published: October 19, 2020 05:15 PM2020-10-19T17:15:43+5:302020-10-19T17:15:43+5:30

गया के सिविल लाइंस थाने से बाहर आते ही मो परवेज ने दावा किया कि गया टाउन सीट पर अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त होने वाली है।

Bihar Election: Case filed against candidate for campaigning on buffalo in Gaya | Bihar Election: भैंस पर बैठकर चुनाव प्रचार करने निकले इस पार्टी के उम्मीदवार, पशु क्रूरता नियम का केस दर्ज

गया में भैंस पर चढ़कर प्रचार करते उम्मीदवार (फाइल फोटो)

Highlightsपुलिस ने मो. परवेज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, कुछ देर बाद ही मो. परवेज को थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया है। परवेज ने कहा कि उन्होंने शहर के प्रदूषण को कम करने के लिए भैंस पर चढ़कर प्रचार करने के लिए सोचा।

नई दिल्ली:बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर प्रदेश में सियासी गहमा-गहमी तेज है। इस बीच खबर है कि गया टाउन विधान सभा सीट से चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी को भेंस पर चढ़कर प्रचार करना महंगा पड़ गया है। 

एचटी रिपोर्ट की मानें तो पुलिस ने मो. परवेज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मिल रही जानकारी के मुताबिक, बाद में उन्हें थाने से जमानत दे दी गई। बता दें कि परवेज राष्ट्रीय ओलमा पार्टी के उम्मीदवार हैं और गया टाउन से चुनाव लड़ रहे हैं।

पुलिस ने इस आरोप में मामला किया दर्ज-

मिल रही जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने सूचना मिलते ही आचार सहिता उल्लंघन और पशु अत्याचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मो. परवेज राष्ट्रीय ओलमा पार्टी के उम्मीदवार हैं और गया टाउन से चुनाव लड़ रहे हैं। इस तरह से प्रचार करने की अनुमति नहीं लेने के कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया-

दरअसल, मोहम्मद परवेज रविवार को चुनावी प्रचार के लिए गया के गांधी मैदान से भैंस पर सवार होकर निकले। लेकिन स्वजरपुरी रोड में पुलिस ने उनको गिरफ्तार में लिया। उनपर अचार संहिता उल्लंघन और पशु अत्याचार अधिनियम के तहत सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है। 

मो. परवेज ने भैंस पर बैठकर प्रचार करने बताया ये है वजह

भैंस से प्रचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि भैंस पर प्रचार इसलिए कर रहे थे, क्योंकि गया को प्रदूषणमुक्त बनाना है। अगर चुनाव जीता तो शहर को प्रदूषणमुक्त बनाकर छोड़ेंगे। गया फिलहाल राज्य के सबसे गंदे शहरों में शामिल है। इसके साथ ही परवेज ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवार का गया टाउन सीट पर जमानत जब्त होना तय है। 

Web Title: Bihar Election: Case filed against candidate for campaigning on buffalo in Gaya

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे