बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव केंद्र पर तंज, कहा- सीबीआई और ईडी मेरे घर में ही कार्यालय खोल लें

By एस पी सिन्हा | Published: August 11, 2022 06:40 PM2022-08-11T18:40:58+5:302022-08-11T18:52:55+5:30

बिहार के डिप्टी सीएम ने केंद्रीय जांच एजेंसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ’सीबीआई’ और ’ईडी’ मेरे घर में ही कार्यालय खोल लें। इससे ज्याद और मैं क्या कुछ कह सकता हूं।

Bihar Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav took a jibe at the center, said- CBI and ED should open offices in my house | बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव केंद्र पर तंज, कहा- सीबीआई और ईडी मेरे घर में ही कार्यालय खोल लें

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव केंद्र पर तंज, कहा- सीबीआई और ईडी मेरे घर में ही कार्यालय खोल लें

Highlightsतेजस्वी यादव ने भाजपा पर लगाया जोड़-तोड़ की राजनीति करने का आरोपबिहार के डिप्टी सीएम बोले - भाजपा सिर्फ आरोप लगाना जानती हैपूछा- भाजपा ने क्यों नहीं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया?

पटना: बिहार में सरकार बनाते ही उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि महागठबंधन के लोग जनता के लिए चिंतित रहते हैं। हम जनता के हितों के लिए काम करते हैं। वहीं भाजपा है, जो जोड़तोड़ की राजनीति में लगी रहती है। 

तेजस्वी ने भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार के पार्टी को खत्म करने का टास्क मिला था। इन नेताओं ने काम पूरा नहीं किया, इसलिए भाजपा वाले गुस्सा में हैं। वहीं उन्होंने जांच एजेंसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ’सीबीआई’ और ’ईडी’ मेरे घर में ही कार्यालय खोल लें। इससे ज्याद और मैं क्या कुछ कह सकता हूं।

भाजपा के भ्रष्टाचार के आरोप पर तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ आरोप लगाना जानती है। उन्होंने कहा कि लाख कोशिशों के बाद भी सीबीआई को कुछ नहीं मिला। जब मेरी मूंछ नहीं आई थी, तब मुझ पर केस किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही सिद्धांत है, जो नही डरेगा, उसे आयकर विभाग और प्रवर्त्तन निदेशालय यानी ईडी से डराओ। जैसा देश में कई जगहों पर देखा गया है। वहीं जो बिकेगा, उसे खरीद लो और भाजपा में मिला लो। भाजपा इसी रणनीति पर देश में राजनीति कर चल रही है।
वहीं महागठबंधन हमेशा से जनता के चेहरे पर खुशी लाने के लिए काम करती है। 

भाजपा के 'सांप-नेवला की जोड़ी' के बयान पर तेजस्वी ने कहा कि भाजपा वालों के छाती पर सांप लोट रहा है, इसलिए ऐसा बयान दे रहे हैं। भाजपा के नेता सारे मंसूबे में फेल हो गए हैं, तो ऊलजलूल बयान दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने क्यों नहीं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया? पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा क्यों नहीं दे रही है? वहीं उन्होंने विकास के सवाल पर कहा कि पहली बार विधायक बनने के बाद ही बहुत काम किया। पहली बार ही उप मुख्यमंत्री बनकर कई काम किए। उस समय कम अनुभव था तो इतना काम किया। अभी तो उप मुख्यमंत्री, मंत्री और विपक्ष का भी अनुभव हो गया है। तो अब समझिये कितना काम करूंगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन बहुत मजबूत है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार ने वही किया, जो देश को करने की जरूरत है। हमने उन्हें रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि हमारी जंग बेरोजगारी के खिलाफ रही है। हमारे मुख्यमंत्री को गरीबों और युवाओं के दर्द का एहसास है। हम एक महीने के भीतर गरीबों और युवाओं को बंपर नौकरियां देंगे। यह इतना बड़ा होगा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा। 

उन्होंने कहा कि महागठबंधन या ग्रैंड अलायंस इतना मजबूत है कि विधानसभा में भाजपा अकेली ही विपक्ष बचेगी। भाजपा की तरफ से सांप्रदायिक तनाव फैलाया जा रहा है। वे क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। 

Web Title: Bihar Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav took a jibe at the center, said- CBI and ED should open offices in my house

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे