बिहार: खून से खत लिखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाई गुहार- राहुल गांधी न छोड़ें अध्यक्ष पद
By एस पी सिन्हा | Published: June 27, 2019 06:27 PM2019-06-27T18:27:33+5:302019-06-27T18:27:33+5:30
एक साथ कई कार्यकर्ताओं ने एक के बाद एक खून निकलवाया और राहुल गांधी के प्रति अपनी निष्ठा और भावनाओं का इजहार किया.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ने के सवाल पर बिहारकांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने उन्हें खून से खत लिखकर अपील की है कि वे अपने पद पर बने रहें.
एक साथ कई कार्यकर्ताओं ने एक के बाद एक खून निकलवाया और राहुल गांधी के प्रति अपनी निष्ठा और भावनाओं का इजहार किया.
सभी कार्यकर्ताओं ने अपने खत प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को सौंप दिया जो राहुल गांधी तक इसे पहुंचाएंगे.
यहां उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद 25 मई को राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने इसे स्वीकार नहीं किया. दूसरी ओर राहुल गांधी अपने फैसले पर अडिग हैं और बुधवार को भी उन्होंने साफ किया कि अब वह कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नहीं रहना चाहते हैं.
खास बात यह है कि पूरे देश में अधिकतर राज्यों की कांग्रेस यूनिट राहुल गांधी के अध्यक्ष बने रहने की वकालत कर रही हैं.