सोनिया गांधी से मिलने के लिए नीतीश को लालू का लेना पड़ा सहारा, आरसीपी ने ललन सिंह को गड्ढा करार दिया, जानें अमित शाह पर क्या बोले

By एस पी सिन्हा | Published: September 27, 2022 05:59 PM2022-09-27T17:59:32+5:302022-09-27T18:00:50+5:30

कोरोना काल से लेकर अर्थव्यवस्था तक भारत को बेहतर बनाने में केंद्र सरकार और उनके प्रतिनिधियों ने अहम भूमिका निभाई और आज विश्व में अर्थव्यवस्था के दृष्टि से भारत पांचवें स्थान पर है।

BIHAR cm Nitish Kumar take Lalu yadav support to meet Sonia Gandhi RCP Singh called Lallan Singh pit Amit Shah sea | सोनिया गांधी से मिलने के लिए नीतीश को लालू का लेना पड़ा सहारा, आरसीपी ने ललन सिंह को गड्ढा करार दिया, जानें अमित शाह पर क्या बोले

महागठबंधन की सरकार आई है, लोग खुद को असुरक्षि‍त महसूस कर रहे हैं।

Highlightsकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से ललन सिंह की तुलना समुद्र और गड्ढे से कर दी।नीतीश कुमार के दिल्‍ली दौरे पर तंज कसते हुए उन्‍होंने कहा कि इन्‍हें अब बिहार की चिंता नहीं है। महागठबंधन की सरकार आई है, लोग खुद को असुरक्षि‍त महसूस कर रहे हैं।

पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से ललन सिंह की तुलना समुद्र और गड्ढे से कर दी। अमित शाह को उन्होंने समुद्र बता दिया तो ललन सिंह को गड्ढा करार दिया।

आरसीपी ने बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सात निश्चय योजनाओं का जमकर बखिया उधेडी और केंद्र सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से लेकर अर्थव्यवस्था तक भारत को बेहतर बनाने में केंद्र सरकार और उनके प्रतिनिधियों ने अहम भूमिका निभाई और आज विश्व में अर्थव्यवस्था के दृष्टि से भारत पांचवें स्थान पर है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्‍ली दौरे पर तंज कसते हुए उन्‍होंने कहा कि इन्‍हें अब बिहार की चिंता नहीं है। बिहार की स्थिति क्‍या से क्‍या हो गई है, यह सभी देख रहे हैं। जब से महागठबंधन की सरकार आई है, लोग खुद को असुरक्षि‍त महसूस कर रहे हैं। सरेआम हत्‍या हो रही है। थाने में डीएसपी को धमकाया जाता है।

इनकी जीरो टोलरेंस की बात खोखली है। जब नीति आयोग की बैठक होती है तब मुख्यमंत्री शामिल नहीं होते, ले‍किन पीएम बनने की बात होती है तो दो-दो बार दिल्‍ली हो आए। जब तत्‍कालीन पीएम वीपी सिंह ने ताउ जी (चौधरी देवीलाल) को बर्खास्‍त कर दिया था, तब नीतीश जी ने न तो इस्‍तीफा दिया और न कुछ बोला, आज वे उनकी प्र‍तिमा पर माल्‍यार्पण करने जाते हैं। 

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले बिहार को देखिए, उसके बाद देश की सोचिएगा। सोनिया गांधी से मुलाकात पर भी उन्‍होंने चुटकी ली और कहा कि अकेले जब अप्‍वाइंटमेंट नहीं मिला तो लालू प्रसाद को साथ ले जाना पड़ा।

विपक्षी एकता को मजबूत करने में वे बिल्‍कुल कामयाब नहीं होंगे क्‍योंकि उनपर भरोसा नहीं रहा। यूपी के फूलपुर लोकसभा से मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार के कई जिले में पटेल समाज के लोग हैं, पहले वहां से जीतकर दिखाएं उसके अलावा झारखंड, उड़ीसा राजस्थान में भी पटेल समाज के लोग हैं।

Web Title: BIHAR cm Nitish Kumar take Lalu yadav support to meet Sonia Gandhi RCP Singh called Lallan Singh pit Amit Shah sea

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे