कुशवाहा खुद बीजेपी के संपर्क में, सीएम नीतीश ने कहा-जल्दी से जदयू से बाहर चले जाएं, दूसरे पर गलत आरोप लगा रहे....

By एस पी सिन्हा | Published: January 25, 2023 06:02 PM2023-01-25T18:02:23+5:302023-01-25T18:03:51+5:30

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को संदेह जताया कि उपेंद्र कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संपर्क में हो सकते हैं। कुमार जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

bihar CM Nitish kumar said Upendra Kushwaha himself contact BJP move out JDU quickly making false allegations others | कुशवाहा खुद बीजेपी के संपर्क में, सीएम नीतीश ने कहा-जल्दी से जदयू से बाहर चले जाएं, दूसरे पर गलत आरोप लगा रहे....

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने 2021 में अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का जदयू में विलय किया था।

Highlightsमुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बीच चल रहा अंतर्कलह अब खुलकर सामने आ गया है।बिहार में जदयू सदस्यों की संख्या 43 से 44 लाख थी। अब सदस्यों की संख्या बढ़कर 75 लाख हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने 2021 में अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का जदयू में विलय किया था।

पटनाः बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में जारी अंतर्कलह के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में भी उठे सियासी तूफान ने बवंडर मचा दिया है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के आक्रामक तेवर से मुख्यमंत्री सकते में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बीच चल रहा अंतर्कलह अब खुलकर सामने आ गया है।

उपेन्द्र कुशवाहा के बागी तेवरों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बुधवार को दो टूक कह दिया कि जितनी जल्दी हो वह पार्टी से बाहर चले जाएं। वहीं उपेन्द्र कुशवाहा के आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो खुद भाजपा के संपर्क में हैं, वे दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

पटना स्थित एएन कॉलेज में इ लर्निंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो लोग कहता है की जदयू कमजोर हो रही है, तो उनसे कह दीजिए कि खूब खुशी मनाएं और मस्त रहें। उनको पता है कि हमारी पार्टी कमजोर नहीं हुई है, बल्कि पहले से और मजबूत हो गई है। पहले की तुलना में हमारी सदस्यता दोगुनी हो गई है।

पहले बिहार में जदयू सदस्यों की संख्या 43 से 44 लाख थी। अब सदस्यों की संख्या बढ़कर 75 लाख हो गई है। लेकिन कुछ लोग कुछ बोलते रहते हैं। लेकिन जो लोग कुछ बोलते रहता है तो खुशी है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही फालतू के प्रचार करता रहता है, कुछ लगता थोड़े ही है। उन्होंने भाजपा और उपेंद्र कुशवाहा का नाम लिए बिना कहा कि जो खुद संपर्क में जाना चाहते हैं वही ऐसी बातें करते हैं।

उन्होंने कुशवाहा के उस दावे को खारिज किया कि पार्टी हाल के दिनों में ‘‘कमजोर’’ हो गई है और पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा के संपर्क में हैं। कुमार ने कहा, ‘‘उन्हें कम से कम एक नेता का नाम लेना चाहिए जो (भाजपा के साथ) संपर्क में है। जो खुद संपर्क करना चाहते हैं, वे इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।''

उन्होंने पार्टी के कमजोर होने संबंधी कुशवाहा के दावे को खारिज करते हुए कहा, ‘‘नवीनतम सदस्यता अभियान में हमारी संख्या 50 लाख से बढ़कर 75 लाख हो गई है।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने 2021 में अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का जदयू में विलय किया था। इस तरह की खबरें सामने आई थीं कि कुशवाहा उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं।

हालांकि कुमार ने इन खबरों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया था कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव इस पद पर बने रहेंगे। पिछले सप्ताह कुशवाहा चिकित्सा जांच के लिए दिल्ली में थे और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भाजपा के कुछ नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थीं।

ऐसा माना गया था कि इन तस्वीरों को कुशवाहा के समर्थन में "जानबूझकर" सोशल मीडिया पर डाला गया है। कुमार ने एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर उनकी कोई अधूरी महत्वाकांक्षा है तो उन्होंने इस संबंध में मुझे कभी नहीं बताया। वह जहां चाहे जा सकते हैं।

हालांकि यहां उन्हें सम्मान मिलता है।" कुशवाहा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह ‘‘कभी भी भाजपा के सदस्य नहीं बनेंगे’’ लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले एक पार्टी बनाने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने संबंधी सवाल को उन्होंने टाल दिया।

Web Title: bihar CM Nitish kumar said Upendra Kushwaha himself contact BJP move out JDU quickly making false allegations others

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे