पटना: राजद प्रमुख लालू यादव से मिले सीएम नीतीश, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी और मंत्री तेज प्रताप भी मौजूद, फोटो वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 17, 2022 09:18 PM2022-08-17T21:18:46+5:302022-08-17T21:33:46+5:30

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी और सांसद मीसा भारती भी थीं। नीतीश सरकार के कई कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे।

Bihar CM Nitish Kumar meet RJD chief Lalu Prasad Yadav in Patna rabri devi Tejashwi yadav and Tej Pratap yadav present pic viral | पटना: राजद प्रमुख लालू यादव से मिले सीएम नीतीश, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी और मंत्री तेज प्रताप भी मौजूद, फोटो वायरल

वर्ष 2024 के चुनाव के लिए आगे के रास्ते के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह टिप्पणी की।

Highlightsउपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे।लालू प्रसाद ने बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार को ‘तानाशाह’ करार दिया। वर्ष 2024 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प जताया।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी और सांसद मीसा भारती भी थीं।

नीतीश सरकार के कई कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे। सीएम नीतीश ने लालू यादव को फूल भेंट किया। नीतीश ने राजद प्रमुख से हाल चाल पूछा और परिवार के सभी सदस्य से मुलाकात की। 10 सर्कुलर रोड राबड़ी देवी आवास पर मुलाकात का दौर चला। नीतीश कुमार करीब 10 मिनट तक वहां रहे। लालू यादव आज ही दिल्ली से पटना पहुंचे हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार को ‘तानाशाह’ करार दिया और वर्ष 2024 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प जताया। वर्ष 2024 के चुनाव के लिए आगे के रास्ते के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह टिप्पणी की।

जनता दल-यूनाइटेड (जद यू) के नेता नीतीश कुमार के भाजपा को छोड़कर राजद, कांग्रेस और अन्य दलों के साथ हाथ मिलाने तथा बिहार में ‘महागठबंधन दो’ सरकार के सत्ता में आने के बाद लालू की यह पहली टिप्पणी है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें तानाशाह सरकार (केंद्र में) को हटाना है। मोदी को हटाना है।’’

सरकार बनने के बाद नये महागठबंधन को निशाना बनाने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुशील मोदी के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर लालू प्रसाद ने कहा, ‘‘झूठा आदमी है। यह सब गलत है।’’ बाद में, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती ने विमान में लालू प्रसाद के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पटना के लिए प्रस्थान।’’ गिरने के कारण कई हड्डियों के टूटने की वजह से लालू प्रसाद को जुलाई में यहां एम्स में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। वह यहां अपनी बेटी मीसा के घर में स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे। 

Web Title: Bihar CM Nitish Kumar meet RJD chief Lalu Prasad Yadav in Patna rabri devi Tejashwi yadav and Tej Pratap yadav present pic viral

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे