आजकल ऊपर वालों का प्रेस मीडिया पर बहुत कब्जा हो गया, सीएम नीतीश ने साधा निशाना, सिर्फ उल्टा पुल्टा चलता है...

By एस पी सिन्हा | Published: September 15, 2022 06:05 PM2022-09-15T18:05:23+5:302022-09-15T18:06:00+5:30

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो टूक कहा कि बिहार के लिए वह विशेष राज्य का दर्जा मांगते हैं और मांगते रहेंगे। बिहार क्या सभी पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।

bihar cm nitish kumar attack press media very much occupied pm narendra modi targeted Only reverse side runs patna | आजकल ऊपर वालों का प्रेस मीडिया पर बहुत कब्जा हो गया, सीएम नीतीश ने साधा निशाना, सिर्फ उल्टा पुल्टा चलता है...

नीतीश कुमार ने कहा कि काम तो सरकार रात दिन कर रही है।

Highlightsछोटी-छोटी घटनाओं को बड़े स्तर पर प्रचारित किया जा रहा है।बढ़ते अपराध पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया पर कब्जा कर लिया गया है। नीतीश कुमार ने कहा कि काम तो सरकार रात दिन कर रही है।

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सोलर लाइट योजना का शुभारंभ करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोला। राज्य में बढ़ते अपराध पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया पर कब्जा कर लिया गया है। छोटी-छोटी घटनाओं को बड़े स्तर पर प्रचारित किया जा रहा है। सिर्फ उन्हीं की बात छपती है।

 

इसके साथ ही बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि बिहार के लिए वह विशेष राज्य का दर्जा मांगते हैं और मांगते रहेंगे। बिहार क्या सभी पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। बिहार को अगर विशेष राज्य का दर्जा मिल गया होता तो कितना अधिक फायदा होता। 

नीतीश कुमार ने कहा कि काम तो सरकार रात दिन कर रही है। केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि जो नहीं करने वाले हैं, जो कुछ नहीं करते हैं, वही अपना प्रचारित करते हैं कि हमने इतना काम किया। हर घर नल का जल तो हमने न किया है? या आईडिया तो हम लोगों का था न? उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वहां से क्या हो रहा है? हम लोग तो अपने स्तर से काम कर रहे हैं।

आजकल ऊपर वालों का प्रेस मीडिया पर बहुत कब्जा हो गया है। अब बहुत कुछ उन्हीं का छापा जा रहा है। अब यहां का काम कहीं नहीं छपता है। पहले जो काम होता था वह छपता था। आजकल तो जगह- जगह पर कब्जा कर लिया गया है। कोई भी घटना घट रही है उसको भी पूरा प्रचारित किया जा रहा है। पहले जब थे तब कहां कुछ उल्टा-पल्टा छप रहा था।

भाजपा पर सवाल उठाते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि एक महीने के अंदर ही वे लोग क्या क्या बोल रहे हैं? उन्होंने पूछा कि बिहार में क्या हो रहा है..? क्या दिक्कत है? सिर्फ उल्टा पुल्टा चलता है। कुछ लोग उल्टा पुल्टा करते हैं। इधर-उधर के चक्कर में नहीं सही चीज को देखिए। हम लोग काम करते रहेंगे। प्रचार वाले नहीं हैं। जिसको काम करना नहीं है सिर्फ प्रचार करना है वो करे। हम रात दिन काम करते रहेंगे। बिहार का उत्थान हो रहा है।
 

Web Title: bihar cm nitish kumar attack press media very much occupied pm narendra modi targeted Only reverse side runs patna

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे