Bihar Cabinet Expansion: 16 अगस्त को मंत्रिमंडल विस्तार, नीतीश- तेजस्वी कैबिनेट का फॉर्मूला तय, राजद के 15, जदयू के 13, कांग्रेस के 2 विधायक होंगे शामिल!

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 15, 2022 08:14 PM2022-08-15T20:14:10+5:302022-08-15T22:06:17+5:30

Bihar Cabinet Expansion: नई महागठबंधन सरकार में मौजूदा समय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा केवल उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं और 16 अगस्त को मंत्रिमंडल विस्तार की उम्मीद है।

Bihar Cabinet Expansion Nitish Kumar-Tejashwi Yadav Aug 16 RJD 15, jdu 13 Congress 2 and HAM-other 1-1 ministries respectively | Bihar Cabinet Expansion: 16 अगस्त को मंत्रिमंडल विस्तार, नीतीश- तेजस्वी कैबिनेट का फॉर्मूला तय, राजद के 15, जदयू के 13, कांग्रेस के 2 विधायक होंगे शामिल!

बिहार में महागठबंधन गठबंधन सरकार के लिए एक बार फिर राजद, कांग्रेस और वाम दलों के साथ हाथ मिला लिया। (file photo)

Highlightsनीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी।तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।नीतीश कुमार ने 9 अगस्त को यू-टर्न लेकर भाजपा का साथ छोड़ दिया था।

पटनाः बिहार में बदलाव के लगभग एक हफ्ते बाद मंत्रिमंडल विस्तार 16 अगस्त को रहा है। कैबिनेट का विस्तार कल सुबह 11.30 बजे होगा।गत नौ अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को छोड़ कर महागठबंधन का हिस्सा बन गए थे।

नीतीश की अगुवाई वाली नई सरकार में राजद नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर से उप मुख्यमंत्री बनाए गए थे। नीतीश कुमार- तेजस्वी यादव कैबिनेट का फॉर्मूला तय हो गया है। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त 35 मंत्री शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से 15, जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) से 13,कांग्रेस से 2 और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) और निर्दलीय को एक-एक मंत्रालय मिल सकता है।

नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। गौरतलब है कि महागठबंधन में सात पार्टियां हैं।

जद (यू), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, भाकपा (माले), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) शामिल हैं। 243 सदस्यीय विधानसभा में महागठबंधन के 160 सदस्य से अधिक हैं।

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन की नई सरकार में कांग्रेस को तीन मंत्री पद मिलेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भक्तचरण दास ने दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) की बिहार इकाई के प्रभारी दास ने कहा कि कांग्रेस के दो विधायक 16 अगस्त को मंत्री पद की शपथ लेंगे जबकि एक और विधायक को अगले मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान सरकार में शामिल किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांग्रेस सूत्रों ने संकेत दिया था कि पार्टी नई सरकार में चार मंत्री पद चाहती थी। कांग्रेस के प्रदेश में 19 विधायक हैं। कांग्रेस के बिहार प्रभारी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात की थी। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से शुक्रवार को मुलाकात की थी, जिस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई थी।

(इनपुट एजेंसी)

Web Title: Bihar Cabinet Expansion Nitish Kumar-Tejashwi Yadav Aug 16 RJD 15, jdu 13 Congress 2 and HAM-other 1-1 ministries respectively

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे