Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट घोषित, जानिए कहां और कैसे देखें
By शिवेंद्र कुमार राय | Published: March 21, 2023 02:49 PM2023-03-21T14:49:16+5:302023-03-21T15:00:13+5:30
रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in व results.biharboardonline.com पर देखा जा सकता है। नतीजे राज्य के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने जारी किया।

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट घोषित
पटना: बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in व results.biharboardonline.com पर देखा जा सकता है। नतीजे राज्य के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने जारी किया। इस दौरान बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे।
इस साल बिहार में कला के 82.74 फीसदी, विज्ञान के 83.93 फीसदी विद्यार्थी और कॉमर्स के 93.35 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस बार परीक्षा पूरी तरह कदाचार रहित रही। परीक्षा के दौरान कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किए गए थे जिनकी मदद से बिहार बोर्ड ने एक बार फिर से देश भर में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया।
कैसे देखें रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
होमपेज पर दिए गए रिजल्ट की लिंक पर जाएं
जानकारी दर्ज करें
Bihar Board Inter Result 2023 इसके बाद स्क्रीन पर दिखेगा
बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में खगड़िया के आर. एल कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन ने 474 मार्क्स (94.8 फीसदी अंक) के साथ टॉप किया है। आर्ट्स स्ट्रीम में पूर्णिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय की मोहाद्देसा ने 475 अंक (95 फीसदी) अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं कॉमर्स में औरंगाबाद के एस. सिन्हा कॉलेज के दो स्टूडेंट्स संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने 475 अंक (95 फीसदी) मार्क्स हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है
ये भी सामने आया है कि 22 मार्च बिहार दिवस के दिन इंटर के सभी टॉपरों को सम्मानित किया जा सकता है। नीतीश कुमार बिहार बोर्ड इंटर में टॉप करने वाले छात्रों का सम्मान कर सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।