राहुल गांधी से राफेल मुद्दे पर माफी की मांग को लेकर बिहार भाजपा का प्रदर्शन

By भाषा | Published: November 17, 2019 12:11 AM2019-11-17T00:11:42+5:302019-11-17T00:11:42+5:30

Bihar BJP's demonstration demanding an apology on Rafale issue from Rahul Gandhi | राहुल गांधी से राफेल मुद्दे पर माफी की मांग को लेकर बिहार भाजपा का प्रदर्शन

यह प्रदर्शन इस मुद्दे पर देशव्यापी प्रदर्शन करने की भाजपा की योजना के तहत किया गया। 

Highlightsभाजपा ने राफेल सौदे के बारे में ‘‘झूठ फैलाने’’ को लेकर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

भाजपा ने राफेल सौदे के बारे में ‘‘झूठ फैलाने’’ को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग करते हुए बिहार में जगह जगह प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश प्रमुख संजय जायसवाल की अगुवाई में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उच्चतम न्यायालय के फैसले के आलोक में गांधी से ‘माफी’ मांगने की मांग को लेकर यहां करगिल चौक पर प्रदर्शन किया।

उच्चतम न्यायालय ने राफेल लड़ाकू जेट सौदे को लेकर केंद्र की राजग सरकार को क्लीनचिट दी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन और अन्य नेताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

जायसवाल ने कहा कि गांधी के आरोपों से देश का अपमान हुआ है इसलिए उन्हें इस सौदे के बारे में ‘‘झूठ फैलाने’’ को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास भ्रष्टाचार और घोटालों से भरा पड़ा है तथा उसे कभी उम्मीद नहीं थी कि ईमानदार और पारदर्शी सरकार आसानी से चल सकती है।

हुसैन ने कहा कि जनता की अदालत और उच्चतम न्यायालय दोनों ने नरेंद्र मोदी सरकार को क्लीनचिट दी है। भाजपा ने इस मुद्दे पर राज्यभर में जिला मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन इस मुद्दे पर देशव्यापी प्रदर्शन करने की भाजपा की योजना के तहत किया गया। 

Web Title: Bihar BJP's demonstration demanding an apology on Rafale issue from Rahul Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे