'जॉर्ज फर्नांडिस से शरद यादव और उपेंद्र कुशवाहा तक...उनसे धोखा खा चुके नेताओं की लिस्ट लंबी है', भाजपा का नीतीश कुमार पर हमला

By एस पी सिन्हा | Published: January 31, 2023 04:19 PM2023-01-31T16:19:28+5:302023-01-31T16:21:39+5:30

भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धोखेबाज बताते उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कुछ नेताओं के नाम भी ट्वीट किए और दावा किया इन सभी को नीतीश कुमार से धोखा मिला है।

Bihar: BJP told Chief Minister Nitish Kumar a fraud | 'जॉर्ज फर्नांडिस से शरद यादव और उपेंद्र कुशवाहा तक...उनसे धोखा खा चुके नेताओं की लिस्ट लंबी है', भाजपा का नीतीश कुमार पर हमला

नीतीश कुमार को भाजपा ने बताया धोखेबाज (फाइल फोटो)

पटना: बिहार में सत्तारूढ जदयू में जारी सियासी घमासान के बीच भाजपा ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने नीतीश कुमार को धोखेबाज बताते हुए कुछ नेताओं की सूची जारी की है। दावा है कि इस सूची में उन नेताओं को शामिल किया गया है, जिन्हें नीतीश कुमार ने 'धोखा' दिया है। 

इस सूची में जॉर्ज फर्नांडिस और शरद यादव से लेकर आरसीपी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा तक शामिल हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार की राजनीति, बिहार की जनता की बीमारी है। उनकी राजनीतिक धोखाधड़ी के शिकार लोगों की सूची में जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव, दिग्विजय सिंह, शकुनी चौधरी, अरुण कुमार, सतीश कुमार, भोला सिंह, पीके सिन्हा, फिर बीजेपी और अब आरसीपी सिंह एवं उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। यह लिस्ट बहुत लंबी है। 

उल्लेखनीय है कि इन दिनों बिहार की राजनीति में जदयू में काफी उठापटक देखने को मिल रही है। इस बीच एक और बात की चर्चा सबसे अधिक हो रही थी वो था कि, नीतीश एक बार फिर से भाजपा के साथ जाएंगे। हालांकि बीते दिनों इस सवाल पर दोनों दलों के तरफ से यह साफ कर दिया कि अब उनका गठबंधन नहीं होगा। 

इसके बाद अब यह सूची जारी कर भाजपा ने नीतीश पर हमला बोला है। बता दें कि जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तकरार हो रही है। कुशवाहा ने पहले खुद को पार्टी से साइडलाइन किए जाने का आरोप लगाया। फिर कहा कि उनकी जदयू में सुनी नहीं जा रही है। 

नीतीश कुमार ने जब कहा कि कुशवाहा को जो मर्जी है करें, जहां जाना है चले जाएं। इसके बाद उपेंद्र ने जदयू में अपनी हिस्सेदारी मांग ली। कुशवाहा का कहना है कि वे अपना हिस्सा लिए बिना जदयू छोड़कर नहीं जाने वाले हैं। इसी को लेकर अब भाजपा ने नीतीश कुमार को धोखेबाज बता दिया।

Web Title: Bihar: BJP told Chief Minister Nitish Kumar a fraud

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे