Bihar Elections 2020: संजय राउत बोले-राज्यों में बड़े नेताओं के जो लड़के राजनीति में आए, उनसे सबसे सुपर तेजस्वी यादव
By सतीश कुमार सिंह | Published: October 31, 2020 07:42 PM2020-10-31T19:42:52+5:302020-10-31T19:42:52+5:30
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी की वैचारिक प्रतिबद्धताएं पूरा देश जानता है, उनकी विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो चुकी है।
पुणेः शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। बिहार में एनडीए को जोरदार टक्कर दे रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार को मुसीबत में डाल दिए हैं।
सांसद राउत ने कहा कि मैं उस लड़के (तेजस्वी यादव) को बहुत साल से फॉलो कर रहा हूं, बहुत लोग मानते थे कि इस चुनाव में वो कमजोर कड़ी है लेकिन वो एक बहुत मजबूत कड़ी उभर कर सामने आया है। और राज्यों में बड़े नेताओं के जो लड़के राजनीति में आए हैं उनसे सबसे सुपर तेजस्वी है।
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी की वैचारिक प्रतिबद्धताएं पूरा देश जानता है, उनकी विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो चुकी है। पहले चरण के चुनाव के बाद जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मुद्दे पर भी चुनाव हो सकता है और बीजेपी और नीतीश जी दोबारा सत्ता में नहीं आने वाले।
मैं उस लड़के(तेजस्वी यादव) को बहुत साल से फॉलो कर रहा हूं, बहुत लोग मानते थे कि इस चुनाव में वो कमजोर कड़ी है लेकिन वो एक बहुत मजबूत कड़ी उभर कर सामने आया है। और राज्यों में बड़े नेताओं के जो लड़के राजनीति में आए हैं उनसे सबसे सुपर तेजस्वी है: संजय राउत, शिवसेना #BiharElectionspic.twitter.com/lTpIIGPnDx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2020
शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यदि राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव राज्य के मुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा। 'पुणे यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट' की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में राउत ने कहा कि बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव की ओर सभी की निगाहें हैं।
तेजस्वी का हवाला देते हुए शिवसेना नेता ने कहा, '' वहां एक युवा नेता हैं जिसके पास कोई मदद नहीं हैं और सीबीआई एवं ईडी जैसी जांच एजेंसियां उन्हें भयभीत कर रही हैं। वह केंद्र सरकार को चुनौती दे रहे हैं।'' उन्होंने कहा, '' इसलिए, अगर वह बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।''