मोकामा से राजद उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह 36 हजार वोटों से विजयी, जदयू के राजीव लोचन नारायण सिंह को हराया

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 10, 2020 08:58 PM2020-11-10T20:58:52+5:302020-11-10T21:01:41+5:30

पटना जिले में बिहार की राजनीति जिस बाहुबली की चर्चा अक्सर होती है वह हैं मोकामा से विधायक अनंत सिंह। अपना पहला चुनाव जदयू से लड़ने वाले अनंत सिंह ने इस बार राजद के टिकट से चुनाव लड़े थे।

Bihar assembly elections 2020 RJD candidate Mokama Bahubali Anant Singh won 36 thousand votes | मोकामा से राजद उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह 36 हजार वोटों से विजयी, जदयू के राजीव लोचन नारायण सिंह को हराया

2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार 18 हजार वोटों से हराया था। (file photo)

Highlightsअनंत सिंह की धमक बरकरार है। वह 36000 से ज्यादा वोटों से जीत गए। राजद प्रत्याशी सिंह ने जदयू के राजीव लोचन नारायण सिंह को हराया। उम्मीदवारों की बात की जाए तो मोकामा में अनंत कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है,वे राजद के टिकट से चुनाव लड़ रहे थे।साल 2005 ,2010 और 2015 में वे जदयू के टिकट से चुनाव लड़े थे, इस बार उन्होंने राजद के टिकट से चुनाव लड़ जीत दर्ज की है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव की हॉट सीट्स में से एक मोकामा विधानसभा सीट पर अनंत सिंह की धमक बरकरार है। वह 36000 से ज्यादा वोटों से जीत गए। राजद प्रत्याशी सिंह ने जदयू के राजीव लोचन नारायण सिंह को हराया। 

अनंत सिंह को 78721 वोट, वहीं जदयू प्रत्याशी को 42964 मत मिले। पटना जिले में बिहार की राजनीति जिस बाहुबली की चर्चा अक्सर होती है वह हैं मोकामा से विधायक अनंत सिंह। अपना पहला चुनाव जदयू से लड़ने वाले अनंत सिंह ने इस बार राजद के टिकट से चुनाव लड़े थे।

विधानसभा चुनाव नतीजों में बाहुबली उम्मीदवारों की बात की जाए तो मोकामा में अनंत कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है,वे राजद के टिकट से चुनाव लड़ रहे थे, उन्होंने जेडीयू के राजीव लोचन नारयण सिंह को हराया।अनंत सिंह मोकामा से लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं, साल 2005 ,2010 और 2015 में वे जदयू के टिकट से चुनाव लड़े थे, इस बार उन्होंने राजद के टिकट से चुनाव लड़ जीत दर्ज की है।

2015 के चुनाव में उन्हें किसी भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया, लेकिन उसके बावजूद अनंत सिंह जीते और मोकामा से विधायक बने, 2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार 18 हजार वोटों से हराया था। हालांकि अभी भी उन्हें उम्मीद है कि नतीजे उनके पक्ष में आएंगे।

बीर चंद पटेल मार्ग पर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जहां एक्जिट पोल के अनुमान आने के बाद पिछले तीन दिनों से सन्नाटा पसरा हुआ था वहीं आज शुरुआती रूझानों के बाद वहां गहमागहमी बढ़ गई है और कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता चेहरे पर मुस्कान लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल खुद पार्टी कार्यालय में मौजूद थे और लगातार चुनावी नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं।

बिहार भाजपा के प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर ने कहा कि भाजपा और जदयू के गठबंधन ने ‘‘डबल इंजन’’ सरकारों की तरह काम किया है और राज्य की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को पता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही राज्य के विकास को गति दे सकते हैं। लिहाजा राज्य की जनता ने राजग पर पुन: अपना विश्वास जताया है।’’

नीतीश कुमार अपने आधिकारिक आवास पर है और चुनावी मतगणना पर नजर गड़ाए हुए हैं वहीं पार्टी के नेता धीरे-धीरे पार्टी कार्यालय पहुंचने लगे हैं। राजद और भाजपा का कार्यालय बेहद करीब है। बिहार प्रदेश जद(यू) अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि उन्हें शुरुआत से ही भरोसा था कि राज्य की जनता सत्ताधारी गठबंधन के साथ है ताकि विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। 

Web Title: Bihar assembly elections 2020 RJD candidate Mokama Bahubali Anant Singh won 36 thousand votes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे