Bihar Elections 2020: पीएम मोदी पर हमला, कांग्रेस ने दागे 10 सवाल और माँगा ज़वाब, देखिए सूची

By शीलेष शर्मा | Published: October 23, 2020 07:57 PM2020-10-23T19:57:27+5:302020-10-23T19:57:27+5:30

कांग्रेस ने मोदी से पूछा कि उनकी केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दे रही। उनके ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने बिहार की इस मांग को सिरे से खारिज क्यों किया,क्या उनकी राय के साथ वह स्वयं भी खड़े हैं।

Bihar assembly elections 2020 pm modi congress bjp rahul gandhi | Bihar Elections 2020: पीएम मोदी पर हमला, कांग्रेस ने दागे 10 सवाल और माँगा ज़वाब, देखिए सूची

2015 में स्किल यूनिवर्सिटी का वादा कर उसे बनाने की  सार्वजनिक घोषणा की थी, वह घोषणा कहाँ गयी। (file photo)

Highlightsसवालों का सीधा सरोकार उस आरोप पत्र से है जो महा गठबंधन ने भाजपा -जेडीयू सरकार के काम काज़ को ले कर तैयार किया है। कांग्रेस ने मोदी से 10 सवालों के जबाब मांगे तथा उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।500 करोड़ की लागत से भागलपुर में केंद्रीय विश्व विद्यालय बनाने की घोषणा की थी, क्या वह विश्वविद्यालय बन गया।

नई दिल्लीः बिहार चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषण को लेकर कांग्रेस ने मोदी पर ताबड़ तोड़ हमला बोल दिया। कांग्रेस ने मोदी से 10 सवालों के जबाब मांगे तथा उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

चुनावी गर्मी के बीच इन सवालों का सीधा सरोकार उस आरोप पत्र से है जो महा गठबंधन ने भाजपा -जेडीयू सरकार के काम काज़ को ले कर तैयार किया है। कांग्रेस ने मोदी से पूछा कि उनकी केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दे रही। उनके ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने बिहार की इस मांग को सिरे से खारिज क्यों किया,क्या उनकी राय के साथ वह स्वयं भी खड़े हैं।

पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला ,पवन खेड़ा ने दूसरा सवाल दागा कि पिछले चुनाव में 500 करोड़ की लागत से भागलपुर में केंद्रीय विश्व विद्यालय बनाने की घोषणा की थी, क्या वह विश्वविद्यालय बन गया। आखिर झूठा वादा बिहार से क्यों ?

2015 में स्किल यूनिवर्सिटी का वादा कर उसे बनाने की  सार्वजनिक घोषणा की थी, वह घोषणा कहाँ गयी। बक्सर के चौसा में 10 हज़ार करोड़ की लागत से बनने वाले 1300 मेगावाट थर्मल पॉवर प्लाँट का क्या हुआ। मनिहारी से साहिदगंज पुल क्यों नहीं बना जबकि स्वयं उन्होंने घोषणा की थी।

4 हज़ार करोड़ की लागत वाली चार लेन सड़क क्यों नहीं बनी ,आपके वादे झूठे क्यों ? ऐसे तमाम आरोप लगते हुये पार्टी ने महा गठबंधन की तरफ से आरोप पत्र तैयार किया जो चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के बीच बाँटा जायेगा जिससे साबित हो सके कि प्रधानमंत्री झूठे वादे करते हैं जो पूरे नहीं होते। 

Web Title: Bihar assembly elections 2020 pm modi congress bjp rahul gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे