Bihar Elections 2020: राजद के बाद JDU ने जारी किया लिस्ट, एनडीए में नहीं हुआ है सीट बंटवारा, जानिए किसे मिला टिकट

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 5, 2020 05:38 PM2020-10-05T17:38:39+5:302020-10-05T17:42:47+5:30

जदयू का सिंबल मुख्यमंत्री आवास से दिया जा रहा है। भाजपा पहले ही यह घोषणा कर चुकी है कि राजग नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेगा और यदि राजग फिर से सत्ता में आया तो कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे।

Bihar assembly elections 2020 jdu bjp nitish kumar jp nadda ljp rjd congress | Bihar Elections 2020: राजद के बाद JDU ने जारी किया लिस्ट, एनडीए में नहीं हुआ है सीट बंटवारा, जानिए किसे मिला टिकट

जदयू ने मसौढ़ी से नूतन पासवान, कुर्था से सत्यदेव कुशवाहा, बेलहर से मनोज यादव, नवादा से कौशल यादव को टिकट दिया है। (file photo)

Highlightsराष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। हालांकि दोनों दल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर सूची जारी नहीं की है।जदयू  इस बार बाहुबली और दागी विधायक को टिकट न देने का फरमान सुना दिया है।लोजपा के बाहर होने से भाजपा की दिल्ली में बैठक हुई है। जेपी नड्डा, अमित शाह सहित कई नेताओं ने शिरकत की।

पटनाः एनडीए में सीट का बंटवारा नहीं हुआ है। इस बीच लोजपा एनडीए से बाहर हो गई। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। जदयू का सिंबल मुख्यमंत्री आवास से दिया जा रहा है। भाजपा पहले ही यह घोषणा कर चुकी है कि राजग नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेगा और यदि राजग फिर से सत्ता में आया तो कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे।

आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। हालांकि दोनों दल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर सूची जारी नहीं की है। राजद खेमे में कई विधायक के टिकट कट गए हैं। जदयू  इस बार बाहुबली और दागी विधायक को टिकट न देने का फरमान सुना दिया है।

लोजपा के बाहर होने से भाजपा की दिल्ली में बैठक हुई है। जेपी नड्डा, अमित शाह सहित कई नेताओं ने शिरकत की। सूत्रों ने कहा कि भाजपा कल सीटों का बंटवारा कर लेगी। पहली सूची भी घोषित करेगी। जदयू ने मसौढ़ी से नूतन पासवान, कुर्था से सत्यदेव कुशवाहा, बेलहर से मनोज यादव, नवादा से कौशल यादव को टिकट दिया है।

सूची में जमालपुर से शैलेश कुमार, रोहतास के नोखा से नागेंद्र चंद्रवंशी, आरा के जगदीशपुर से कुसुमलता कुशवाहा, रोहतास के करहगर से वशिष्ट सिंह, मोकामा से राजीव लोचन, बरबीघा से सुदर्शन, झाझा से दामोदर रावत और सूर्यगढ़ा से रामानंद मंडल को टिकट दिया गया है। नोखा सीट पहली बार जदयू के पास है। यह सीट भाजपा के पास था। अभी राजद ने यहां पर कब्जा किया है। राजद की अनीता देवी यहां की विधायक हैं। वह कुछ दिन के लिए राज्य की पर्यटक मंत्री भी थीं

लोजपा ने बिहार में राजग से किया किनारा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से किनारा कर लिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए चुनाव में जद (यू) उम्मीदवारों के खिलाफ अपने प्रत्याशियों को उतारने की घोषणा की।

जद (यू) अध्यक्ष कुमार के साथ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लोजपा ने भाजपा के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। लोजपा ने एक बयान में कहा कि पार्टी चाहती है कि भगवा पार्टी राज्य में भविष्य की सरकार का नेतृत्व करे और उसके विधायक इस उद्देश्य के लिए काम करेंगे। लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें राज्य में कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया गया। राज्य में 28 अक्टूबर से तीन चरणों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

लोजपा ने कहा कि वह 243 सीटों वाली विधानसभा के चुनावा में 143 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जद (यू) और लोजपा के बीच कई मुद्दों को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही थी। बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवम्बर और सात नवम्बर को होंगे। मतगणना 10 नवम्बर को हेगी। लोजपा ने 2015 के चुनाव में 42 सीटों पर चुनाव लड़ा था और दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Web Title: Bihar assembly elections 2020 jdu bjp nitish kumar jp nadda ljp rjd congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे