Bihar assembly elections 2020: कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखिए किसे कहां से मिला टिकट

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 7, 2020 07:57 PM2020-10-07T19:57:22+5:302020-10-07T20:17:24+5:30

कांग्रेस, राजद और वाम दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में 243 सीट हैं। राजद 144, कांग्रेस 70 और वाम दल 30 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

Bihar assembly elections 2020 Congress party releases list 21 candidates first phase  | Bihar assembly elections 2020: कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखिए किसे कहां से मिला टिकट

बाढ़ से सत्येंद्र बहादुर, टेकारी से अशोक गगन, गोविन्दपुर से मो. कामरान को प्रत्याशी बनाए गए हैं।

Highlightsकांग्रेस इस बार महागठबंधन के साथ बिहार में चुनाव लड़ रही है। इस बार पार्टी को 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने हैं।कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में कुल 21 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

पटनाः कांग्रेस ने पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने आगामी बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की। सभी उम्मीदवार को सिंबल बांट दिए हैं। कांग्रेस, राजद और वाम दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में 243 सीट हैं। राजद 144, कांग्रेस 70 और वाम दल 30 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

कांग्रेस इस बार महागठबंधन के साथ बिहार में चुनाव लड़ रही है। इस बार पार्टी को 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने हैं। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में कुल 21 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन 21 उम्मीदवारों का चयन किया।

कहलगांव से शुभानंद मुकेश, सुल्तानगंज से लल्लन यादव को टिकट

कहलगांव से शुभानंद मुकेश, सुल्तानगंज से लल्लन यादव, अमरपुर से जितेंद्र सिंह, जमालपुर से अजय कुमार सिंह, लखीसराय से अमरीश कुमार, बरबीघा से गजानंद शाही और बाढ़ से सत्येंद्र बहादुर को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा बिक्रम से सिद्धार्थ सौरव, बक्सर से संजय तिवारी, राजपुर से विश्वनाथ राम, चैनपुर से प्रकाश कुमार सिंह, चेनारी से मुरारी प्रसाद गौतम, करगहर से संतोष मिश्रा, कुटुम्बा से राजेश कुमार, औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह, गया टाउन से अखौरी ओंकार नाथ, टिकरी से संतोष कुमार, वजीरगंज से शशिशेखर सिंह, हिसुआ से नीतू कुमारी, वारिसलीगंज से सतीश कुमार और सिकंदरा से सुधीर कुमार कांग्रेस उम्मीदवार होंगे।

बिहार में पहले चरण की 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। इसके बाद 3 नवंबर को 94 सीटों और 7 नवंबर को 78 सीटों पर वोटिंग होनी है। इस मतदान के बाद 10 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित होने हैं।

Web Title: Bihar assembly elections 2020 Congress party releases list 21 candidates first phase 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे