Bihar Elections 2020: ‘स्टार प्रचारकों’ की संख्या 40 से घटाकर 30, एक्शन में आयोग, कोरोना का असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 8, 2020 01:35 PM2020-10-08T13:35:07+5:302020-10-08T13:35:07+5:30

भारत निर्वाचन आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के लिए ‘स्टार प्रचारकों’ की संख्या 40 से घटाकर 30 कर दी है। गैर मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या 20 से कम करके 15 कर दी गई है।

Bihar assembly elections 2020 Commission sunil arora bjp congress rjd ham ljp jdu | Bihar Elections 2020: ‘स्टार प्रचारकों’ की संख्या 40 से घटाकर 30, एक्शन में आयोग, कोरोना का असर

बिहार में 28 अक्टूबर, तीन और सात नवंबर को तीन चरणों में मतदान होना है। (file photo)

Highlightsअधिसूचना जारी होने के 10 दिन के भीतर पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों की सूची सौंप सकती हैं।बिहार दौरे पर उसे स्टार प्रचारकों के कारण बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावनाओं के बारे में बताया गया। हेलीकॉप्टर के उतरने के दौरान वहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से स्वास्थ्य के खतरे पर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के दौर में आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव और कई राज्यों में हो रहे उपचुनावों के लिए प्रचार में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावनाओं से चिंतित भारत निर्वाचन आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के लिए ‘स्टार प्रचारकों’ की संख्या 40 से घटाकर 30 कर दी है।

महामारी के दौर में गैर मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या 20 से कम करके 15 कर दी गई है। सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को लिखे पत्र में चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव के संबंधित चरण की अधिसूचना जारी होने के 10 दिन के भीतर पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों की सूची सौंप सकती हैं।

पहले उन्हें सात दिन का समय मिलता था। भारत में आठ मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल हैं... भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), तृणमूल कांग्रेस, भाकपा, माकपा और एनपीपी। आयोग ने कहा कि बिहार दौरे पर उसे स्टार प्रचारकों के कारण बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावनाओं के बारे में बताया गया।

एक अक्टूबर को हुए संवाददाता सम्मेलन में ऐसी यात्राओं, विशेष रूप से हेलीकॉप्टर के उतरने के दौरान वहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से स्वास्थ्य के खतरे पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। पत्र में कहा गया है, ‘‘आयोग ने बुधवार को मुद्दे पर फिर से चर्चा की।

सभी तथ्यों और महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थितियों और राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार करने की जरुरतों के संतुलन को ध्यान में रखते हुए, आयोग ने स्टार प्रचारकों के लिए नियमों की समीक्षा का फैसला लिया।’’ बिहार में 28 अक्टूबर, तीन और सात नवंबर को तीन चरणों में मतदान होना है। राज्य में विभिन्न रिक्त सीटों पर तीन और सात नवंबर को उपचुनाव होने हैं।

Web Title: Bihar assembly elections 2020 Commission sunil arora bjp congress rjd ham ljp jdu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे