Bihar assembly elections 2020: पीएम मोदी सहित भाजपा के 40 स्टार प्रचारक, भाजपा ने कहा- NDA नेता हैं नीतीश कुमार

By भाषा | Published: October 7, 2020 08:11 PM2020-10-07T20:11:50+5:302020-10-07T20:11:50+5:30

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा के 40 स्टार प्रचारक हैं। इनके नाम आदि का इस्तेमाल राजग गठबंधन के अलावा अगर किसी ने किया, तो हम प्राथमिकी दर्ज करायेंगे। ’’

Bihar assembly elections 2020 bjp jdu pm modi cm nitish kumar nda ljp rjd | Bihar assembly elections 2020: पीएम मोदी सहित भाजपा के 40 स्टार प्रचारक, भाजपा ने कहा- NDA नेता हैं नीतीश कुमार

बिहार के चार प्रमुख दल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ हैं।

Highlightsराजग गठबंधन के दलों के अलावा अगर कोई दूसरा दल इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। नीतीश कुमार बिहार में राजग के नेता हैं और गठबंधन को चुनाव में बड़ा बहुमत हासिल होगा।झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, वीआईपी पार्टी और हम जैसी पार्टियां एक-एक कर अलग हो रही हैं जबकि राजग के साथ लोग जुड़ रहे हैं।

पटनाः भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को फिर स्पष्ट किया कि बिहार में नीतीश कुमार ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता है और गठबंधन उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है।

पार्टी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनके स्टार प्रचारकों के नाम आदि का राजग गठबंधन के दलों के अलावा अगर कोई दूसरा दल इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा के 40 स्टार प्रचारक हैं। इनके नाम आदि का इस्तेमाल राजग गठबंधन के अलावा अगर किसी ने किया, तो हम प्राथमिकी दर्ज करायेंगे। ’’

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में राजग के नेता हैं और गठबंधन को चुनाव में बड़ा बहुमत हासिल होगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विपक्षी महागठबंधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, वीआईपी पार्टी और हम जैसी पार्टियां एक-एक कर अलग हो रही हैं जबकि राजग के साथ लोग जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें खुशी है कि मुकेश सहनी जो न केवल निषाद समाज की 10 उपजातियों के नेता हैं, बल्कि बिहार की 40% आबादी के अतिपिछड़ा समाज के नेता भी हैं, हमारे साथ आये हैं। बिहार के चार प्रमुख दल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ हैं।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार में फिर से राजग की सरकार बनेगी और बिहार के विकास को एक नई ऊंचाई तक ले जाने के संकल्प को पूरा करेंगे। राजद पर निशाना साधते हुए सुशील मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने तो वर्षों तक पंचायत के चुनाव ही नहीं कराए और कांग्रेस को पिछड़ों से कभी मतलब ही नहीं रहा। कुछ नेताओं के पार्टी से बगावत करने के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया जायेगा। 

Web Title: Bihar assembly elections 2020 bjp jdu pm modi cm nitish kumar nda ljp rjd

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे