4325 राजस्व कर्मचारियों को 2 अगस्त को मिला था जॉइनिंग लेटर, सीएम नीतीश और डिप्टी CM तेजस्वी फिर देंगे नियुक्ति पत्र, भाजपा ने ली चुटकी

By एस पी सिन्हा | Published: September 20, 2022 04:48 PM2022-09-20T16:48:34+5:302022-09-20T16:49:43+5:30

बिहार सरकारः "डबल फीता और डबल कैची" से मेंटल हॉस्पिटल का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कर चुके हैं।

Bihar 4325 revenue employees got join letter on August 2, CM Nitish kumar and Deputy CM Tejashwi yadav will again give appointment letter, BJP pinch | 4325 राजस्व कर्मचारियों को 2 अगस्त को मिला था जॉइनिंग लेटर, सीएम नीतीश और डिप्टी CM तेजस्वी फिर देंगे नियुक्ति पत्र, भाजपा ने ली चुटकी

4235 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को जिला आवंटित कर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था।

Highlightsसरकार का क्रेडिट लेते हुए भाजपा वाली एनडीए सरकार पर हमला किया है।पूर्व राजस्व मंत्री राम सूरत राय ने इस पर सवाल उठा दिए हैं।4235 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को जिला आवंटित कर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था।

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार के द्वारा मंगलवार को 4325 राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया। इसको लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इन नियुक्तियों को लेकर अपनी सरकार का क्रेडिट लेते हुए भाजपा वाली एनडीए सरकार पर हमला किया है।

 

उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि जो काम भाजपा ने नहीं किया, वह हम मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा है कि झूठ और नफरत का कारोबार करने वाली भाजपा ने हमेशा नौकरी और रोजगार के नाम पर देश-प्रदेश के युवाओं को ठगा है। भ्रमित किया है। वहीं, दूसरी पूर्व राजस्व मंत्री राम सूरत राय ने इस पर सवाल उठा दिए हैं।

उन्होंने लिखा है कि यह महागठबंधन नहीं ठगबंधन की सरकार है, जो जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। 2 अगस्त’ 22 को पुरानी सरकार ने 4235 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को जिला आवंटित कर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था। उसका श्रेय पुनः लेने का यह घृणित प्रयास है।

उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को ठगा जा रहा है। जिन 4325 कर्मचारियों को पोस्टिंग 2 अगस्त को ही हो चुकी है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नियुक्ति पत्र दिया है। जबकि तमाम कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र भी दे दिया है। यही नही नव नियुक्त कर्मचारी अपने-अपने प्रखंड,पंचायत, हलका में काम भी कर रहे हैं।

इन कर्मियों को नियुक्त हुए दो महीने हो चुका है। अब दोबारा झूठा आंकड़ा देकर युवाओं को ठगने का काम किया जा रहा है। पुराने आंकड़े पेश कर जनता के आंखों में धूल झोका जा रहा है। रामसुरत राय ने कहा कि बिहार के युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। जिन लोगों की बहाली हो चुकी है उसका नियुक्ति पत्र बांटने का काम नीतीश-तेजस्वी कर रही हैं। इससे पहले भी "डबल फीता और डबल कैची" से मेंटल हॉस्पिटल का उद्घाटन मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री कर चुके हैं।

Web Title: Bihar 4325 revenue employees got join letter on August 2, CM Nitish kumar and Deputy CM Tejashwi yadav will again give appointment letter, BJP pinch

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे