CM भूपेश बघेल ने ट्रंप की भारत यात्रा को बताया चुनाव अभियान का हिस्सा

By भाषा | Published: February 23, 2020 02:10 AM2020-02-23T02:10:13+5:302020-02-23T02:10:13+5:30

अमेरिका यात्रा से लौटे बघेल से जब वहां के राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा और उसकी तैयारियों को लेकर सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि ट्रंप चुनाव प्रचार के हिसाब से भारत आ रहे हैं।

Bhupesh Baghel on Donald trump india visits says, Trump's visit to India is part of his election campaign | CM भूपेश बघेल ने ट्रंप की भारत यात्रा को बताया चुनाव अभियान का हिस्सा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अमेरिका के उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया है।

Highlightsबघेल 11 फरवरी से अमेरिका की यात्रा पर थे तथा शुक्रवार को दिल्ली लौटे हैं। बघेल ने अमेरिका के ट्रंप की भारत यात्रा को उनके चुनाव अभियान का हिस्सा बताया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को उनके चुनाव अभियान का हिस्सा बताया है। बघेल ने शनिवार को यहां रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संववाददाताओं से ट्रंप की भारत यात्रा और अन्य विषयों को लेकर बातचीत की।

बघेल 11 फरवरी से अमेरिका की यात्रा पर थे तथा शुक्रवार को दिल्ली लौटे हैं। बेंगलुरू में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बघेल आज सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर पहुंचे और शाम को रायपुर पहुंचे। अमेरिका यात्रा से लौटे बघेल से जब वहां के राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा और उसकी तैयारियों को लेकर सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि ट्रंप चुनाव प्रचार के हिसाब से भारत आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में भारतीय मूल के बहुत से लोग रहते हैं जिससे उनका वोट मिल जाए। अन्यथा चुनाव सामने है और इस बीच आने का मतलब ही क्या होता है।’’ इससे पहले बघेल ने अपनी अमेरिका यात्रा को सफल बताया और कहा कि जल्द ही इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अमेरिका के उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया है। धान की खरीद में कथित अनियमितताओं और खरीद के लिए अधिक समय की मांग को लेकर राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के आंदोलन को लेकर बघेल ने कहा कि भाजपा किसानों के लिए नहीं बल्कि बिचौलियों के लिए आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस वर्ष धान खरीदी में रिकार्ड बनाया गया है। 

Web Title: Bhupesh Baghel on Donald trump india visits says, Trump's visit to India is part of his election campaign

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे