अमित शाह की मौजूदगी में भोजपुरी सिंगर कल्पना ने थामा BJP का दामन

By एस पी सिन्हा | Published: July 12, 2018 07:00 PM2018-07-12T19:00:50+5:302018-07-12T19:00:50+5:30

इस दौरान कार्यक्रम में अमित शाह, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी और कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 

bhojpuri singer kalpna patwari joins BJP in amit shah's presence | अमित शाह की मौजूदगी में भोजपुरी सिंगर कल्पना ने थामा BJP का दामन

अमित शाह की मौजूदगी में भोजपुरी सिंगर कल्पना ने थामा BJP का दामन

पटना, 12 जुलाई: बिहार दौर पर पटना आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम के दौरान भारतीय लोक गीत गायिका और प्लेबैक सिंगर कल्पना पटवारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने के अमित शाह ने और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कल्पना पटवारी को बधाई दी और स्वागत किया।

इस दौरान कार्यक्रम में अमित शाह, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी और कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कल्पना पटवारी के अलावा कई भोजपुरी के ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने पहले ही भाजपा को जॉइन किया है। इनमें भोजपुरी गायक और एक्टर पवन सिंह है। वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने भी काफी पहले हीं भाजपा में शामिल हो गये थे। अब कल्पना पटवारी का भी नाम भाजपा में शामिल हो गया है। बता दें कि कल्पना पटवारी एक लोक गायिका हैं। जो कि मूल रूप से आसाम के बारपेटा की रहने वाली हैं। कल्पना भोजपुरी के अलावा कई भाषाओं में गाना गाती हैं। हालांकि भोजपुरी भाषा प्रमुख माना जाता है। अब तक उन्होंने 30 भाषाओं में गाना गाया है। इसके अलावा कल्पना कई रियलटी शो में जज का भी काम कर चुकी हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: bhojpuri singer kalpna patwari joins BJP in amit shah's presence

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे