भिवानी : भाजपा सांसद के गांव से ‘गूंद’ लेकर प्रदर्शनस्थल रवाना हुईं महिलाएं

By भाषा | Published: November 26, 2021 05:06 PM2021-11-26T17:06:46+5:302021-11-26T17:06:46+5:30

Bhiwani: Women left for protest site with 'gum' from BJP MP's village | भिवानी : भाजपा सांसद के गांव से ‘गूंद’ लेकर प्रदर्शनस्थल रवाना हुईं महिलाएं

भिवानी : भाजपा सांसद के गांव से ‘गूंद’ लेकर प्रदर्शनस्थल रवाना हुईं महिलाएं

भिवानी, 26 नवंबर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में शुरू हुए किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर भिवानी से भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह के गांव तालु से शुक्रवार को महिलाएं ‘गूंद’ लेकर दिल्ली के टिकरी बॉर्डर स्थित प्रदर्शन स्थल के लिए रवाना हुईं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन तीनों कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है और केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी इससे संबंधित विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसके बावजूद किसान अन्य मांगों को लेकर आंदोलन तेज को संकल्पित नजर आ रहे हैं।

तालु गांव से टिकरी बॉर्डर के लिए रवाना होने वाली महिलाओं में से कुछ ने हरियाणवी परिधान पहना था।महिला किसानों ने कहा, ‘‘सरकार ये ना सोचे कि किसान घर वापस जा रहे हैं, बल्कि किसान तो गूंद लेकर बॉर्डर पर वापसी कर रहे हैं।’’गूंद सर्दियों में खाए जाने वाले देसी घी, गोंद और मेवों से बने लड्डू है।

इस मौके पर किसान नेता जोगेंद्र तालु ने कहा कि उन्हें कमेटी नहीं, एमएसपी की गारंटी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक कदम बढ़ाया है। बाकी मुद्दों के समाधान के लिए एक कदम और बढ़ाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bhiwani: Women left for protest site with 'gum' from BJP MP's village

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे