भारत जोड़ो यात्रा: पुलवामा के शहीदों को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, यात्रा में शामिल हुईं महबूबा मुफ्ती

By सुरेश एस डुग्गर | Published: January 28, 2023 05:36 PM2023-01-28T17:36:39+5:302023-01-28T17:36:39+5:30

शनिवार सुबह चुरसू गांव में एक दिन रुकने के बाद राहुल गांधी ने श्रीनगर की ओर मेगा वॉकथॉन शुरू किया। अवंतीपोरा में, पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती यात्रा में शामिल हुईं और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के साथ चलीं।

Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi paid tribute to the martyrs of Pulwama, Mehbooba Mufti joined the yatra | भारत जोड़ो यात्रा: पुलवामा के शहीदों को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, यात्रा में शामिल हुईं महबूबा मुफ्ती

भारत जोड़ो यात्रा: पुलवामा के शहीदों को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, यात्रा में शामिल हुईं महबूबा मुफ्ती

Highlightsराहुल गांधी समेत अन्य लोगों ने पुलवामा हमले के घटनास्थल लेथपोरा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कीयाद रहे पुलवामा के लेथपोरा में वर्ष 2019 को हुए आतंकी हमले में केरिपुब के 40 जवान शहीद हुए थेआज दक्षिण कश्मीर जिले के चुरसू इलाके में उत्साही समर्थकों ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का स्वागत किया

जम्मू: अपने अंतिम चरण में भारत जोड़ो यात्रा हिचकोले खाते हुए विवादों के साथ नाता जोड़कर रविवार की रात को अपने अंतिम मुकाम पर पहुंच जाएगी। यात्रा के अंतिम चरण में जो सुरक्षा का मुद्दा बवाल बना हुआ है उसे लेकर अब सुरक्षाबलों को भी चिंता सताने लगी है। नतीजतन श्रीनगर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार को राहुल गांधी समेत अन्य लोगों ने पुलवामा हमले के घटनास्थल लेथपोरा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। याद रहे पुलवामा के लेथपोरा में वर्ष 2019 को हुए आतंकी हमले में केरिपुब के 40 जवान शहीद हुए थे।

शनिवार सुबह चुरसू गांव में एक दिन रुकने के बाद राहुल गांधी ने श्रीनगर की ओर मेगा वॉकथॉन शुरू किया। अवंतीपोरा में, पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती यात्रा में शामिल हुईं और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के साथ चलीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पुलवामा जिले के लेथपोरा में वॉकथॉन भी किया।

एक दिन पहले पार्टी की ओर से सुरक्षा चूक का आरोप लगाने के बाद यात्रा को अनंतनाग जिले में अस्थाई रूप से रोक दिया गया था। कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में पुलिस की ओर से किए गए सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।

शनिवार को दक्षिण कश्मीर जिले के चुरसू इलाके में उत्साही समर्थकों ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का स्वागत किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक तिरंगा और पार्टी का झंडा लेकर राहुल गांधी की अगवानी के लिए उमड़ पड़े। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सफेद टी-शर्ट में सुबह 9.20 बजे एक बार फिर यात्रा शुरू की, लेकिन उन्होंने टी-शर्ट के ऊपर एक हाफ जैकेट पहन रखी थी।

आज यात्रा का जलपान के बाद रात का पड़ाव श्रीनगर के बाहरी इलाके में पंथा चौक के ट्रक यार्ड में होगा। रविवार को यात्रा पंथा चौक से शुरू होकर बुलवर्ड रोड पर नेहरू पार्क तक चलेगी। यात्रा फिलहाल कश्मीर के अनंतनाग जिले में है।

पंथा चौक पर रात्रि विश्राम के बाद ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार सुबह आगे बढ़ेगी और शहर के बुलवर्ड रोड पर नेहरू पार्क के पास खत्म होगी। राहुल सोमवर को एमए रोड पर स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा होगी। इस जनसभा में 23 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई थी। यात्रा के अंतिम दो दिनों के लिए कश्मीर पुलिस ने हाई अलर्ट भी जारी किया है।

Web Title: Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi paid tribute to the martyrs of Pulwama, Mehbooba Mufti joined the yatra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे