भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में की पूजा, जैन मुनि प्रज्ञासागर का लिया आशीर्वाद

By मुकेश मिश्रा | Published: November 29, 2022 07:32 PM2022-11-29T19:32:09+5:302022-11-29T19:32:09+5:30

पूजा अनुष्ठान करने के बाद, राहुल गांधी ने मंदिर के गर्भगृह के सामने दंडवत प्रणाम किया। वह मंदिर परिसर में नंदी की मूर्ति के पास भी कुछ देर बैठे। मध्य प्रदेश में भगवान शिव को समर्पित ज्योतिर्लिंग मंदिर में गांधी की यह दूसरी यात्रा है।

Bharat Jodo Yatra Congress leader Rahul Gandhi performs puja at Ujjain's Mahakal temple | भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में की पूजा, जैन मुनि प्रज्ञासागर का लिया आशीर्वाद

भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में की पूजा, जैन मुनि प्रज्ञासागर का लिया आशीर्वाद

Highlightsमहाकाल मंदिर में लाल धोती पहने, गांधी ने मंदिर के पुजारियों के मार्गदर्शन में सभी अनुष्ठान किएअनुष्ठान करने के बाद, कांग्रेस नेता ने मंदिर के गर्भगृह के सामने दंडवत प्रणाम कियाउन्होंने महावीर तपोभूमि उज्जैन में भगवान महावीर के भी दर्शन किए

उज्जैन: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व हो रही भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मंगलवार को उज्जैन के विश्वविख्यात महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। लाल धोती पहने, गांधी ने मंदिर के पुजारियों के मार्गदर्शन में सभी अनुष्ठान किए। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें शॉल भेंट किया।

पूजा अनुष्ठान करने के बाद, राहुल गांधी ने मंदिर के गर्भगृह के सामने दंडवत प्रणाम किया। वह मंदिर परिसर में नंदी की मूर्ति के पास भी कुछ देर बैठे। मध्य प्रदेश में भगवान शिव को समर्पित ज्योतिर्लिंग मंदिर में गांधी की यह दूसरी यात्रा है, जब उनकी 23 नवंबर को क्रॉस-कंट्री यात्रा मध्य राज्य में प्रवेश कर गई थी।

इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा जब उज्जैन के निनोरा गांव पहुंची तो वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा राहुल गांधी का स्वागत किया गया। इस दौरान राहुल गांधी और कमलनाथ ग्रामीणों के साथ झूमकर आनंद लिया। 

राहुल गांधी ने गांव के समीप श्री महावीर तपोभूमि उज्जैन में भगवान महावीर के दर्शन किए। साथ ही वहां विराजमान जैन मुनि प्रज्ञासागर जी महाराज के दर्शन भी किए। जैन मुनि ने कांग्रेस नेता को माला पहना कर आशीर्वाद दिया। 

आपको बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके परिवार के सदस्यों संग शुक्रवार को खंडवा जिले के प्रसिद्ध ओंकारेश्वर मंदिर में 'मां नर्मदा' की आरती भी की थी। 

Web Title: Bharat Jodo Yatra Congress leader Rahul Gandhi performs puja at Ujjain's Mahakal temple

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे