49 के हुए राहुलः मोदी, मनमोहन सिंह, मायावती सहित कई नेताओं ने गांधी को दीं जन्मदिन पर शुभकामनाएं

By भाषा | Published: June 19, 2019 01:04 PM2019-06-19T13:04:37+5:302019-06-19T13:04:37+5:30

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए।” इसके जवाब में गांधी ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी जी आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’’

Best wishes to Shri @RahulGandhi on his birthday. May he be blessed with good health and a long life. | 49 के हुए राहुलः मोदी, मनमोहन सिंह, मायावती सहित कई नेताओं ने गांधी को दीं जन्मदिन पर शुभकामनाएं

गांधी बुधवार सुबह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे जहां पार्टी के नेताओं और बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और जन्मदिन की बधाई दी।

Highlightsकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को 49 साल के हो गए और उन्होंने अपना जन्मदिन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया।मायावती ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। उनके लम्बे एवं स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, “श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए।”


लोकसभा चुनावों के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। इन चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को भारी बहुमत से जीत मिली। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी गांधी के जन्मदिन पर उन्हें अकबर रोड स्थित पार्टी के मुख्यालय में बधाई दी।


पार्टी अध्यक्ष कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों के साथ इस दौरान हलके-फुलके अंदाज में नजर आए। गांधी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वाले लोगों को मिठाइयां भी खिलाई। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की और गांधी ने इस पर प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए।” इसके जवाब में गांधी ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी जी आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’’

लोकसभा चुनावों के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। इन चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को भारी बहुमत से जीत मिली। राहुल गांधी का जन्म 1970 में आज ही के दिन हुआ था। 

बसपा अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। मायावती ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। उनके लम्बे एवं स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं।” राहुल गांधी का आज 49वाँ जन्मदिन है। 


राहुल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जन्मदिन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को 49 साल के हो गए और उन्होंने अपना जन्मदिन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। गांधी बुधवार सुबह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे जहां पार्टी के नेताओं और बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और जन्मदिन की बधाई दी।

इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी, मुख्य सचेतक के. सुरेश तथा अन्य नेता मौजूद थे।

Web Title: Best wishes to Shri @RahulGandhi on his birthday. May he be blessed with good health and a long life.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे