हेमा मालिनी को बेस्ट डेब्यू वुमेन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड, यहां देखें लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स 2018 की पूरी सूची

By जनार्दन पाण्डेय | Published: December 13, 2018 12:07 PM2018-12-13T12:07:05+5:302018-12-13T13:03:09+5:30

Lokmat Parliamentary Awards 2018: लोकमत ग्रुप ने राज्य सभा और लोक सभा में अपना अनुकरणीय योगदान देने के लिए, श्रेष्ठ मेंबर्स को सम्मानित करने की एक पहल की है जो उनके इस बेहतरीन योगदान के लिए एक सराहना का प्रयास है। मेंबर्स को 8 कैटेगरी के लिए पुरस्कार दिया जाता है जो कि राजनीति के दिग्गज ज्यूरी द्वारा चुना जाता है।

Best Debut Woman Parliamentarian Award 2018 for Hema Malini, see full list of Lokmat Parliamentary Awards 2018 | हेमा मालिनी को बेस्ट डेब्यू वुमेन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड, यहां देखें लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स 2018 की पूरी सूची

लोकमत संसदीय अवार्ड 2018

लोकमत संसदीय पुरस्कार का यह दूसरा वर्ष है. इसका आयोजन गुरुवार को दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर होगा। इसमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सभी आठ सांसदों को सम्मानित करेंगे। इस साल पुरस्कार पाने वाले सांसदों का चयन का जिम्मा निर्णायक मंडल को सौंपा गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने निर्णायक मंडल की अध्यक्षता की।

लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स 2018 (Lokmat Parliamentary Awards 2018) लोक सभा (Lok Sabha)

1- लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड (Lifetime Achievement Award) पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी

2- बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Parliamentarian Award)- सांसद निशिकांत दुबे

3-  बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Woman Parliamentarian Award)- महिला सांसद कानीमोझी

4- बेस्ट डेब्यू वुमेन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Debut Woman Parliamentarian)- सांसद हेमा मालिनी

लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स 2018 (Lokmat Parliamentary Awards 2018) राज्य सभा (Rajya Sabha)

1- लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड (Lifetime Achievement Award)- एनसीपी अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार

2- बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Parliamentarian Award)- राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद

3- बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Woman Parliamentarian Award)- सांसद रमा देवी

4- बेस्ट डेब्यू वुमेन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Debut Woman Parliamentarian)- सांसद छाया वर्मा
 
उल्लेखनीय है कि ज्यूरी में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला, तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय, लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व सांसद एच.के. दुआ, भाकपा नेता व सांसद डी. राजा, इंडिया टीवी के चेयरमैन व संपादक रजत शर्मा तथा लोकमत एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन व पूर्व सांसद विजय दर्डा शामिल थे।

लोकमत के नेशनल एडिटर हरीश गुप्ता ने निर्णायक मंडल के सचिव का जिम्मा संभाला। निर्णायक मंडल के अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने जीवन गौरव पुरस्कार के लिए स्वयं के नाम के चयन का विरोध किया, लेकिन निर्णायक मंडल ने इस विरोध को खारिज कर उनका चयन किया।

English summary :
Lokmat Parliamentary Awards 2018 complete list of Rajya Sabha and Lok Sabha members who will be honored with awards. Lokmat Parliamentary Awards 2018 and Lokmat National Conclave is organised on 13th December in Dr Ambedkar International Centre, Janpath, Delhi by Lokmat Media. Vice President Venkaiah Naidu is the chief guest and will honor all eight MPs with 'Lokmat Parliamentary Awards 2018'.


Web Title: Best Debut Woman Parliamentarian Award 2018 for Hema Malini, see full list of Lokmat Parliamentary Awards 2018

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे