लॉकडाउन से पहले कोविड-19 का ग्रोथ रेट था 36 प्रतिशत और अब 2.83 फीसदी, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने दी जानकारी

By सुमित राय | Published: August 6, 2020 02:41 PM2020-08-06T14:41:54+5:302020-08-06T14:46:48+5:30

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि देश में लॉकडाउन से पहले कोविड-19 का ग्रोथ रेट 36 प्रतिशत था, जो अब 2.83 फीसदी पर आ गया है।

before growth rate of cases in the country was around 36 percent and today it is 2.83 percent, says Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan | लॉकडाउन से पहले कोविड-19 का ग्रोथ रेट था 36 प्रतिशत और अब 2.83 फीसदी, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने दी जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने देश में कोविड-19 का ग्रोथ रेट अब 2.83 फीसदी है। (फोटो सोर्स- एएनआई)

Highlightsडॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि हमारा डबलिंग रेट भी बेहतर हुआ है और अब यह 24.3 दिन है।लॉकडाउन के पहले देश में मामलों की वृद्धि दर करीब 36 प्रतिशत था, आज ये 2.83 प्रतिशत है।रिकवरी रेट दिन-प्रतिदिन बेहतर हो रहा है, इस समय रिकवरी रेट 67.61 प्रतिशत है।

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर करीब 19,64 लाख हो गई है, हालांकि इस बीच राहत भरी बात है कि देश में कोरोना वायरस के मामलों का ग्रोथ रेट लॉकडाउन के पहले 36 प्रतिशत था, जो अब कम होकर 2.83 प्रतिशत पर आ गया है। जबकि रिकवरी रेट 67.61 प्रतिशत हो गया है और मृत्यु दर 2.07 है। इस बात की जानकारी गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने दी।

WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया के क्षेत्रीय निदेशकों के साथ वर्चुअल बैठक करने के बाद डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, "लॉकडाउन के पहले देश में कोरोना वायरस के मामलों की वृद्धि दर (ग्रोथ रेट) करीब 36 प्रतिशत था, आज ये 2.83 प्रतिशत है। आज देश के 82 प्रतिशत सक्रिय मामले केवल 10 राज्यों में हैं।"

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "कोविड-19 का रिकवरी रेट दिन-प्रतिदिन बेहतर हो रहा है और इस समय रिकवरी रेट 67.61 प्रतिशत है, जबकि मृत्य दर में अभी 2.07 प्रतिशत है। इसके साथ ही हमारा डबलिंग रेट भी बेहतर हुआ है और अब यह 24.3 दिन पर पहुंच गया है।"

देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 6 लाख के करीब

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 19 लाख 64 हजार 536 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 40699 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में कोविड-19 से 13 लाख 28 हजार 336 लोग ठीक हुए हैं और 5 लाख 95 हजार 501 एक्टिव केस मौजूद हैं।

Web Title: before growth rate of cases in the country was around 36 percent and today it is 2.83 percent, says Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे