पुत्री बांसुरी व पति स्वराज ने सुषमा स्वराज की अस्थियां गंगा में विसर्जित की
By भाषा | Published: August 8, 2019 06:59 PM2019-08-08T18:59:40+5:302019-08-08T18:59:40+5:30
पंडितों ने सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज व पति स्वराज कौशल से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराई। उसके बाद नौका से गंगा के मध्य में जाकर अस्थियां विसर्जित की गईं। अस्थि विसर्जन करवाने वाले पंडित अभिषेक पांडेय ने बताया कि सुषमा स्वराज की अस्थियां लेकर उनकी पुत्री बांसुरी व पति स्वराज आए थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की अस्थियां बृहस्पतिवार को गढ़ मुक्तेश्वर में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। गुरुवार की सुबह सुषमा स्वराज के परिजन उनकी अस्थियां लेकर बृजघाट पी डब्लू डी गेस्ट हाऊस पहुंचे।
पंडितों ने सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज व पति स्वराज कौशल से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराई। उसके बाद नौका से गंगा के मध्य में जाकर अस्थियां विसर्जित की गईं। अस्थि विसर्जन करवाने वाले पंडित अभिषेक पांडेय ने बताया कि सुषमा स्वराज की अस्थियां लेकर उनकी पुत्री बांसुरी व पति स्वराज आए थे।
#WATCH: Bansuri Swaraj, daughter of former EAM Sushma Swaraj, immerses her mother's ashes in Ganga river in Hapur. Sushma Swaraj's husband Swaraj Kaushal is also accompanying her. pic.twitter.com/mMTdW559kg
— ANI UP (@ANINewsUP) August 8, 2019
पूरे विधि विधान व मंत्रोच्चार से सुषमा जी की अस्थियां उनकी पुत्री ने गंगा में विसर्जित कीं। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना और सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी मौजूद रहे।