भगवान राम के चित्र वाले बैनर हटाकर कचरा वाहन में ले जाए गए: भाजपा

By भाषा | Published: January 19, 2021 01:36 AM2021-01-19T01:36:56+5:302021-01-19T01:36:56+5:30

Banners with pictures of Lord Ram were removed and taken to garbage vehicles: BJP | भगवान राम के चित्र वाले बैनर हटाकर कचरा वाहन में ले जाए गए: भाजपा

भगवान राम के चित्र वाले बैनर हटाकर कचरा वाहन में ले जाए गए: भाजपा

औरंगाबाद, 18 जनवरी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद नगर निगम द्वारा नियुक्त कुछ ठेकेदारों ने भगवान राम के चित्र वाले बैनर हटा दिए और उन्हें कचरा इकट्ठा करने वाले वाहन में ले जाया गया।

भाजपा के स्थानीय नेताओं का आरोप है कि उन बैनरों पर, अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए चंदा एकत्र करने का आह्वान किया गया था।

उक्त बैनर शहर के हिंदू राष्ट्र चौक, मल्हार चौक और अन्य इलाकों में लगाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Banners with pictures of Lord Ram were removed and taken to garbage vehicles: BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे