मिजोरम चुनाव: आ गए सभी सीटों के परिणाम, मिजो नेशनल फ्रंट बनाएगी सरकार, कांग्रेस की करारी हार

By धीरज पाल | Published: December 11, 2018 05:30 PM2018-12-11T17:30:09+5:302018-12-11T17:39:41+5:30

Mizoram Legislative Assembly Elections Results : मिजोरम में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुआ था और 11 दिसंबर को पांचों राज्यों के चुनावी नतीजों के साथ ही यहां भी अगली सरकार का रास्ता साफ होगा।

Bad News for Congress in Mizoram Vidhan Sabha Chunav, Mizo National Front gets majority in Mizoram assembly elections 2018 | मिजोरम चुनाव: आ गए सभी सीटों के परिणाम, मिजो नेशनल फ्रंट बनाएगी सरकार, कांग्रेस की करारी हार

फोटो साभार-ANI

पांच राज्यों विधान सभा चुनाव के परिणाम (Mizoram Vidhan Sabha Chunav Results) धीरे-धीरे घोषित होने लगे हैं। मिजोरम विधान चुनाव के 40 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित हो चुके है। 10 साल से कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 40 विधान सभा सीटों (40 Vidhan Sabha Seats) में सबसे अधिक मिजो नेशनल फ्रंट 26 सीट को मिले हैं। वहीं कांग्रेस को 5 सीटें और भारतीय जनता पार्टी को 1 सीटें मिली हैं। वहीं, निर्दलीय को 8 सीटें मिली हैं। 


मिजोरम में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुआ था और 11 दिसंबर को पांचों राज्यों के चुनावी नतीजों के साथ ही यहां भी अगली सरकार का रास्ता साफ होगा। मिजोरम की मौजूदा सरकार का कार्यकाल इस साल 15 दिसंबर को खत्म हो रहा है। यहां कांग्रेस के लल थनहवला अभी मुख्यमंत्री हैं। मिजोरम भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार मिजोरम में वोटरों की कुल संख्या मात्र 7।68 लाख है। इनमें से 3।93 लाख महिला वोटर हैं और 3।74 पुरुष वोटर हैं। मिजोरम विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं, जिनमें से 39 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं। वहीं लोकसभा में पूरे राज्य से केवल 1 सीट है।

दरअसल, पिछले करीब एक दशक से मिजोरम में कांग्रेस ही सत्ता में है। हालांकि भाजपा इस बार अपनी जगह बनाने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। 2011 की जनगणना के अनुसार, 87।16 फीसदी मिजोरम की जनसंख्या ईसाई थी और ज्यादातर रिपोर्ट्स यही कहती हैं कि आज भी मिजोरम के ज्यादातर लोगों को भाजपा से परहेज ही है। वहां कांग्रेस के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है।
 

English summary :
Results of assembly elections in five states are being declared today. Mizoram Vidhan Sabha Chunav 2018 results of 40 Assembly constituencies of Mizoram Legislative Assembly have been declared. For 10 years Congress has been rulling in Mizoram but now it has faced a major defeat. Mizo National Front 26 seats have got the highest number of 40 Assembly seats. Congress has got 5 seats and Bharatiya Janata Party got 1.


Web Title: Bad News for Congress in Mizoram Vidhan Sabha Chunav, Mizo National Front gets majority in Mizoram assembly elections 2018

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे