Ayodhya Verdict: केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा- एएसआई की रिपोर्ट अब तक कोर्ट की संपत्ति थी, जल्द पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 10, 2019 03:42 PM2019-11-10T15:42:28+5:302019-11-10T15:42:28+5:30
केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जानकारी दी। गौरतलब है कि एएसआई की रिपोर्ट को न्यायालय में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया गया था। उच्चतम न्यायालय का निर्णय आने के बाद पटेल ने रिपोर्ट तैयार करने के लिए एएसआई की टीम की प्रशंसा की।
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद के विवाद से जुड़े रहे स्थान पर खुदाई के बाद तैयार की गयी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की रिपोर्ट को पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।
केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जानकारी दी। गौरतलब है कि एएसआई की रिपोर्ट को न्यायालय में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया गया था। उच्चतम न्यायालय का निर्णय आने के बाद पटेल ने रिपोर्ट तैयार करने के लिए एएसआई की टीम की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा, “एएसआई की रिपोर्ट अब तक न्यायालय की संपत्ति थी। उसे जल्दी ही जनता के लिए पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। मैं उन विशेषज्ञों का आभारी हूँ जिन्होंने रिपोर्ट तैयार की। मैं उनके प्रयासों के लिए उन्हें बधाई देता हूँ।”
एएसआई के दल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर राम जन्मभूमि स्थल की 2003 में खुदाई की थी। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि अयोध्या में विवादित स्थल के नीचे की संरचना इस्लामिक नहीं थी। लेकिन एएसआई यह साबित नहीं कर सकी कि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गयी।