अयोध्या फैसला: भड़काऊ नारेबाजी करने पर हैदराबाद पुलिस ने राजद्रोह का मामला किया दर्ज

By भाषा | Published: November 16, 2019 05:02 AM2019-11-16T05:02:14+5:302019-11-16T05:02:14+5:30

उच्चतम न्यायालय ने नौ नवंबर को अयोध्या में विवादित स्थल पर राममंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। 

Ayodhya verdict: Hyderabad police registered sedition case for provoking slogans | अयोध्या फैसला: भड़काऊ नारेबाजी करने पर हैदराबाद पुलिस ने राजद्रोह का मामला किया दर्ज

अयोध्या फैसला: भड़काऊ नारेबाजी करने पर हैदराबाद पुलिस ने राजद्रोह का मामला किया दर्ज

हैदराबाद में एक सभा में अयोध्या फैसले को लेकर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से आपत्तिनजक और बहुत ही भड़काऊ नारे लगाने और टिप्पणियां करने के सिलसिले में उनके खिलाफ राजद्रोह एवं अन्य आरोपों का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को सईदाबाद में एक स्थान पर उपासना के बाद ये नारे कथित रूप से लगाये गये। उसके बाद उसने (पुलिस ने) स्वत: ही उसका संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद एक महिला की पहचान कर ली गयी है।

मामले की जांच बढ़ने के बाद यह पता चलेगा कि इस घटना में कौन कौन लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसमें राजद्रोह के आरोप भी जोड़े गये हैं। उच्चतम न्यायालय ने नौ नवंबर को अयोध्या में विवादित स्थल पर राममंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। 

Web Title: Ayodhya verdict: Hyderabad police registered sedition case for provoking slogans

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे