Ayodhya Verdict: सीएम योगी ने ढाई साल में 18 बार किया दौरा, फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 9, 2019 08:17 PM2019-11-09T20:17:15+5:302019-11-09T20:17:15+5:30

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पिछले 27 सालों में समाजवादी पार्टी (सपा) सरंक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेता अयोध्या जाने और रामलला के दर्शन से कतराते रहे।

Ayodhya Verdict: CM Yogi visited 18 times in two and a half years, renamed Faizabad to Ayodhya | Ayodhya Verdict: सीएम योगी ने ढाई साल में 18 बार किया दौरा, फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया

उन्होंने तीन बार अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Highlightsउन्होंने कहा कि वह आदित्यनाथ ही थे जिन्होंने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया।उल्लेखनीय है कि अयोध्या में सरयू नदी के किनारे भगवान राम की विशाल प्रतिमा स्थापित करने की योजना है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पद संभालने के बाद ढाई साल में 18 बार अयोध्या के दौरे पर गये। भाजपा के एक नेता के मुताबिक उन्होंने (योगी) वहां रामलला के दर्शन भी किये जबकि इससे पहले विपक्षी नेता वहां जाने से कतराते थे।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘पिछले ढाई साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 बार अयोध्या गये और वहां रामलला के दर्शन भी किये। उन्होंने तीन बार अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया।’’

उन्होंने कहा पिछले 27 सालों में समाजवादी पार्टी (सपा) सरंक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेता अयोध्या जाने और रामलला के दर्शन से कतराते रहे।

उन्होंने कहा कि वह आदित्यनाथ ही थे जिन्होंने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में सरयू नदी के किनारे भगवान राम की विशाल प्रतिमा स्थापित करने की योजना है।

Web Title: Ayodhya Verdict: CM Yogi visited 18 times in two and a half years, renamed Faizabad to Ayodhya

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे