अयोध्या मामलाः पुरानी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, वज्र वैन और पुलिसकर्मियों की दो बसें मस्जिद के बाहर खड़ी

By भाषा | Published: November 9, 2019 12:26 PM2019-11-09T12:26:58+5:302019-11-09T12:30:04+5:30

किसी भी हालात से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की वज्र वैन और पुलिसकर्मियों की दो बसें मस्जिद के बाहर ही खड़ी हैं। जामा मस्जिद के बाहर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

Ayodhya case: Security intensified in Jama Masjid and Old Delhi, prohibitory orders continue | अयोध्या मामलाः पुरानी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, वज्र वैन और पुलिसकर्मियों की दो बसें मस्जिद के बाहर खड़ी

राष्ट्रीय राजधानी में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा जारी की गई है।

Highlightsएक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि अन्य दिनों के मुकाबले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर दिया। 

अयोध्या मामले में फैसले की पृष्ठभूमि में जामा मस्जिद क्षेत्र और पुरानी दिल्ली के हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इन क्षेत्रों में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है।

यहां दुकानें खुली तो हैं लेकिन हालात तनावपूर्ण हैं। किसी भी हालात से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की वज्र वैन और पुलिसकर्मियों की दो बसें मस्जिद के बाहर ही खड़ी हैं। जामा मस्जिद के बाहर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि अन्य दिनों के मुकाबले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर दिया। 

अयोध्या फैसला : दिल्ली में निषेधाज्ञा जारी

राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा जारी की गई है। पुलिस ने एक परामर्श में कहा, ‘‘ दिल्ली पुलिस शरारती तत्वों या कानून एवं व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।’’

उसने कहा, ‘‘ सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर है और दिल्ली पुलिस ने उपयोगकर्ताओं से ऐसे मंचों का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करने तथा किसी भी तरह की घृणा या शत्रुता फैलाने से बचने की अपील की है।’’ 

Web Title: Ayodhya case: Security intensified in Jama Masjid and Old Delhi, prohibitory orders continue

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे