त्रिपुरा: ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ जा रहे जवानों की बस पलटी, हादसे में 29 घायल

By स्वाति सिंह | Published: October 23, 2018 05:07 AM2018-10-23T05:07:26+5:302018-10-23T05:16:01+5:30

सोमवार रात जवानों की इस टुकड़ी धलाई जिले के ललछेर्रा से लाया जा रहा था।तभी यह दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में घयलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

At least 29 personnel of 8th battalion of Tripura State Rifles have been injured in a bus accident in Baramura hills area of West Tripura district | त्रिपुरा: ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ जा रहे जवानों की बस पलटी, हादसे में 29 घायल

त्रिपुरा: ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ जा रहे जवानों की बस पलटी, हादसे में 29 घायल

त्रिपुरा के बारामुरा पहाड़ी इलाके में सोमवार देर रात एक बस दुर्घटना में लगभग 29 जवान घायल हो गए हैं। यह सभी जवान त्रिपुरा स्टेट राइफल्स की आठवीं बटालियन का हिस्सा थे।  

सोमवार रात जवानों की इस टुकड़ी धलाई जिले के ललछेर्रा से लाया जा रहा था।तभी यह दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में घयलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।



 

गौरतलब है कि सभी घायल जवान चुनाव ड्यूटी में अगरतला से छत्तीसगढ़ जा रहे थे। इसमें से दो जवानों की हालत बेहद नाजुक होने के चलते उन्हें कोलकाता भेजा गया है।  वहीं, घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लब देब भी देखने के लिए अस्पताल पहुंचे।



 

उन्होंने कहा कि घायल जवानों का इलाज चल रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे।' इस दौरा मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव समेत डीजी और कई अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 



 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक त्रिपुरा के डीजीपी ने बताया, 'सभी घायलों में दो की हालत कुछ गंभीर थी। डॉक्टरों ने उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया गया है। इन जवानों को छत्तीसगढ़ में चुनाव ड्यूटी के लिए जाना था।' 

Web Title: At least 29 personnel of 8th battalion of Tripura State Rifles have been injured in a bus accident in Baramura hills area of West Tripura district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे