Video: पंजाब के फाजिल्का में आए भयंकर बवंडर में कम से कम 12 लोग हुए घायल, 30 मकान क्षतिग्रस्त, शिअद ने किया मुआवजे का एलान
By भाषा | Published: March 26, 2023 09:10 AM2023-03-26T09:10:25+5:302023-03-26T09:20:01+5:30
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बवंडर से क्षतिग्रस्त हुए मकानों की मरम्मत के लिए अपने एमपीलैड (सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि) कोष से पांच लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। पार्टी ने एक बयान में कहा कि बादल ने नुकसान का आकलन करने के लिए बाकेनवाला गांव और अन्य स्थानों का दौरा किया है।

फोटो सोर्स: Twitter@ChaudharyParvez
चंड़ीगढ़:पंजाब के फाजिल्का जिले के बाकेनवाला गांव में बवंडर के बाद कम से कम 12 लोग घायल हो गए और 30 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बवंडर से खेतों में खड़ी फसलों और कीनू के बगीचों को भी नुकसान पहुंचा है। बाकेनवाला निवासी गुरमुख सिंह ने कहा है कि ‘‘ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे बवंडर का प्रकोप देखा।’’
शिरोमणि अकाली दल ने घरों की मरम्मत के लिए 5 लाख देने का किया एलान
गुरमुख सिंह ने बताया कि इससे दो-ढाई किलोमीटर के इलाके को नुकसान पहुंचा है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बवंडर से क्षतिग्रस्त हुए मकानों की मरम्मत के लिए अपने एमपीलैड (सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि) कोष से पांच लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। पार्टी ने एक बयान में कहा कि बादल ने नुकसान का आकलन करने के लिए बाकेनवाला गांव और अन्य स्थानों का दौरा किया है।
Another Video- Massive #tornado seen in #Punjab, #India
— Chaudhary Parvez (@ChaudharyParvez) March 26, 2023
At least 12 people were injured and 30 houses were damaged after the tornado hit #Fazilka. pic.twitter.com/YI992Nyk8V
शिअद नेता ने उन सभी के लिए मुआवजे की मांग की, जिनके घर और कीनू के बागान नष्ट हो गए हैं और कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो उनकी पार्टी प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने फाजिल्का के उपायुक्त से भी बात की और आवश्यकता पड़ने पर अपने एमपीलैड कोष से और धन जारी करने की पेशकश की है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शिअद प्रमुख ने साधा निशाना
बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को प्रभावित क्षेत्र का दौरा नहीं करने और बवंडर प्रभावितों को तुरंत मुआवजा जारी नहीं करने के लिए आड़े हाथों लिया। उन्होंने डबवाली ढाब, करमगढ़, भगवानपुरा, शमखेड़ा और गुरुसर जोधा गांवों में किसानों से बात की। प्रभावित गांव का दौरा करने वाले उपायुक्त सेनु दुग्गल ने कहा कि जिन ग्रामीणों के मकानों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें प्रशासन ने स्थानीय सरकारी स्कूल में भेजा है।
इस पर बोलते हुए दुग्गल ने कहा है कि ‘‘प्रशासन संपत्ति और फसल को हुए नुकसान का आकलन करने की प्रक्रिया भी शुरू करेगा, जिसके बाद सरकार मुआवजा देगी।’’ बता दें कि तबाही मचा रहे बवंडर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। बवंडर से घायल हुए लोगों को फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।