विधानसभा चुनावः 2023 में प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलने वाला है, अमित शाह बोले-भ्रष्टाचारी अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकें

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 5, 2021 05:12 PM2021-12-05T17:12:20+5:302021-12-05T17:13:45+5:30

Assembly elections: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने पूरे देश में पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाया, देश में भाजपा शासित राज्य सरकारों ने भी वैट घटाने का काम किया।

Assembly elections2023 Amit Shah attack corrupt Ashok Gehlot government bjp congress thumping majority | विधानसभा चुनावः 2023 में प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलने वाला है, अमित शाह बोले-भ्रष्टाचारी अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकें

13 करोड़ घरों में गैस कनेक्शन दिया।

Highlights प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने अमित शाह का स्वागत किया। 11 करोड़ से ज्यादा घरों में शौचालय बनाने का काम मोदी सरकार ने किया।2 करोड़ से ज्यादा गरीबों के लिए घर बनाएं।

जयपुरः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि मोदी जी ने पूरे देश में पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाया, देश में भाजपा शासित राज्य सरकारों ने भी वैट घटाने का काम किया। लेकिन राजस्थान एक ऐसा राज्य है जिसने पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटाया है।

पूर्व सीएम और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, पूर्व मंत्री गुलाब चंद कटारिया और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शाह का स्वागत किया। सात वर्ष बाद मैं आज कह सकता हूं कि हर गांव में बिजली, हर घर में बिजली पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया। 11 करोड़ से ज्यादा घरों में शौचालय बनाने का काम मोदी सरकार ने किया। 2 करोड़ से ज्यादा गरीबों के लिए घर बनाएं, 13 करोड़ घरों में गैस कनेक्शन दिया।

 

पूरे राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर की व्याख्या ही बदल गई है। लॉ एंड ऑर्डर का मतलब होता है- 'कानून और व्यवस्था' गहलोत सरकार के लॉ एंड ऑर्डर का मतलब है- 'लो और ऑर्डर करो' राजस्थान की गहलोत सरकार पूरी भ्रष्ट सरकार है। राजस्थान में लूट के मामलों में 40% की वृद्धि हुई है। अपहरण के मामलों में 25% की वृद्धि हुई है। बलात्कार के मामलों में 21% की वृद्धि हुई है। बच्चियों के बलात्कार के मामलों में 42% की वृद्धि हुई है। ढेर सारे पुजारियों की हत्या हुई, मंदिरों में चोरियां हुई है।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को विश्वास जताया कि राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल करके भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। शाह यहां भाजपा के जन प्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपका आह्वान करने आया हूं कि राजस्थान की इस निकम्मी व भ्रष्टाचारी अशोक गहलोत सरकार को मूल (जड़) समेत उखाड़ फेंकें और यहां भाजपा की सरकार बनाएं।’’ शाह ने कहा, ‘‘2023 में प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलने वाला है। दो तिहाई बहुमत के साथ यहां भाजपा की सरकार बनेगी।’’

शाह ने कहा कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सात साल के अपने कार्यकाल में जनता की भलाई के बहुत कुछ किया है। इससे पहले शाह ने भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित किया। 

Web Title: Assembly elections2023 Amit Shah attack corrupt Ashok Gehlot government bjp congress thumping majority

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे