विधानसभा चुनावः कांग्रेस की रणनीति, किसानों, महिलाओं और युवाओं पर फोकस, भाजपा कोर वोटर पर नजर

By शीलेष शर्मा | Published: October 19, 2021 06:27 PM2021-10-19T18:27:30+5:302021-10-19T18:41:53+5:30

Assembly elections: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी।

Assembly elections up ut goa manipur punjab Congress focus farmers, women and youth eyes BJP core voters | विधानसभा चुनावः कांग्रेस की रणनीति, किसानों, महिलाओं और युवाओं पर फोकस, भाजपा कोर वोटर पर नजर

मेरा बस चलता तो मैं उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत की भागीदारी देती।

Highlights2017 में राज्य विधानसभा चुनाव में राज्य का कुल मतदान प्रतिशत 61.04 प्रतिशत था।पुरुष मतदाताओं के 59.15 प्रतिशत की तुलना में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 63.31 प्रतिशत रहा था। हम चाहते हैं कि राजनीति में महिलाएं सत्ता में पूर्ण भागीदार बनें।

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में 40 फीसदी पार्टी उम्मीदवार महिलाओं को बनाने की घोषणा कर यह साफ कर दिया कि कांग्रेस चुनाव वाले राज्यों के लिये अलग अलग रणनीति बना रही है।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड में युवाओं को रोज़गार देने की घोषणा का खाका पार्टी ने तैयार कर लिया है तथा जल्दी ही इसकी घोषणा की जायेगी। पंजाब में किसानों और दलितों के लिये विशेष घोषणाओं का खाका तैयार किया जा रहा है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस बाबत सोनिया गांधी से लंबी चर्चा भी की है।

नवजोत सिद्धू ने अपने खुले सोनिया के नाम लिखे पत्र में जिन मुद्दों को उठाया है उनका चुनावी उपयोग कैसे हो इस पर पार्टी का शीर्ष  नेतृत्व मंथन कर रहा है। पार्टी की सोच है कि चुनावों की औपचारिक घोषणा से पहले उन पर राज्य की कांग्रेस सरकार अमल शुरू कर दे ताकि चुनाव आचार संहिता की बाध्यता आड़े न आने पावे। 

उत्तर प्रदेश में प्रियंका समझ चुकी हैं कि पार्टी के पास पूर्व अथवा अन्य दलों की तरह कोई वोट बैंक नहीं है। अतः वह महिलाओं और किसानों पर चुनावी रणनीति का ताना बाना बुनने में जुटी हैं। प्रियंका के निकट सूत्र बताते हैं कि 40 फीसदी महिलाओं को चुनावी टिकट देने की आज की घोषणा के बाद उनकी अगली घोषणा महिलाओं को 40 फ़ीसदी नौकरियां देने की घोषणा करेंगी।

साथ ही चुनावों तक लखीमपुर कांड को जिन्दा रखेंगी ,पार्टी अपने घोषणा पत्र में किसानों के लिए वादों की झड़ी लगाने वाली है ,जिसमें खेतों को मुफ्त बिजली ,कर्ज़ मांफी फसल का बेहतर मूल्य, गन्ने की फसल का तुरत भुगतान जैसे वादे शामिल हैं। प्रियंका की कोशिश मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं का महिलाओं को जो लाभ देकर भाजपा लुभा रही है उसे तोड़ा जा सके। 

Web Title: Assembly elections up ut goa manipur punjab Congress focus farmers, women and youth eyes BJP core voters

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे